लाइव न्यूज़ :

देवर से इश्क करना भाभी को पड़ा भारी, गई जान, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 4, 2022 22:57 IST

उत्तर प्रदेश के गोंडा में कलयुगी देवर ने जिस तरह से रिश्ते को जिस तरह से शर्मसार किया, उसे सुनने और जानने वालों के होश फाख्ता हो गये। पुलिस की डायरी में ये मामला जिस तरह से दर्ज हुआ है, उसके मुताबिक आरोपी मोहन चौहान का रिश्ते में चचेरी भाभी सुनीता देवी के साथ इश्क था और उसी ने सुनीता को मौत के घाट उतार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के गोंडा में कातिल देवर ने इश्क में अंधी भाभी को उतार दिया मौत के घाट कलयुगी देवर ने रिश्ते को जिस तरह से शर्मसार किया, सुनने और जानने वालों के होश फाख्ता हो गयेपुलिस डायरी के मुताबिक आरोपी देवर मोहन चौहान चचेरी भाभी सुनीता के साथ इश्क करता था

गोंडा: रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना ने ऐसा बवाल मचाया कि पूरे गोंडा में सन्नाटा पसरा गया। जी हां, गोंडा के ग्राम पंचायत सहिबापुर गांव में कातिल देवर ने इश्क में अंधी भाभी को पहले अपने जाल में फंसाया और बाद में गला घोंटकर भाभी की हत्या कर दी।

इस कलयुगी देवर ने जिस तरह से रिश्ते को जिस तरह से शर्मसार किया, सुनने और जानने वालों के होश फाख्ता हो गये। पुलिस की डायरी में ये मामला जिस तरह से दर्ज हुआ है, उसके मुताबिक आरोपी मोहन चौहान का रिश्ते में चचेरी भाभी सुनीता देवी के साथ इश्क था।

इस बात की जानकारी सुनीता देवी के पति अजय चौहान के साथ घर के अन्य सदस्यों को भी थी। पति समेत पूरे परिवार ने सुनीता को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी मोहन चौहान के भंवरजाल में फंसी सुनीता को घरवालों की बात समझ में ही नहीं आती थी।

पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच चलने वाला प्रेम प्रसंग काफी पुराना था। शुक्रवार रात में घरवालों से छिपकर सुनीता अपने चचेरे देवर मोहन से मिलने के लिए घर कगे पीछे पहुंची। वहां पर सुनीता ने मोहन पर दबाव बनाया कि वो उसे लेकर घरवालों से कहीं दूर चला जाए। सुनीता बीते कई महीनों से इस बात के लिए मोहन से झगड़ा कर रही थी।

बीती रात इसी विवाद में मोहन को गुस्सा आ गया और उसने भाभी से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए गमझे से उसका गला घोंट दिया और सुनीता के शव को वहीं छोड़कर गांव से फरार हो गया। घटना के कुछ ही वक्त के बाद सुनीता के पति अजय ने घर में उसकी तलाश की लेकिन जब वो घर में नहीं मिली तो पूरे परिवार ने सुनीता की तलाश शुरू की।

थोड़े ही समय में इस बात की जानकारी गांववालों को भी हो गई और फिर सभी मिलकर सुनीता की तलाश करने लगे और लोगों की तलाश तब पुरी हुई जब घर के पीछे सुनीता की लाश दिखाई दी। मांजरे को समझने के बाद गांववालों ने फौरन पुलिस को इत्तला दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुनीता का शव कब्जे में लेकर उसका पोरस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मौके पर पुलिस ने मृत सुनीता के ससुर की तहरीर पर आरोपी चचेरे देवर मोहन चौहान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

इस मामले में मौके पर मौजूद ग्रामिणों ने भी पुलिस को बताया कि सुनीता और मोहन के बीच अवैध संबंध था, जिसके कारण सुनीता के पति और उसके घरवालों की कापी बदनामी भी होती थी। यही कारण है कि पुलिस इस मामले में बड़े ही सावधानी से जांच को आगे बढ़ा रही है।

घटना की जानकारी पर सीओ संसार सिंह राठी ने कहा कि ससुर की तहरीर पर आरोपी मोहन चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और मौका-ए-वारदात पर डॉग स्क्वाड को बुलाकर छानबीन किया गया।

मामले में जानकारी देते हए एसओ चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव देखने के बाद प्रथम दृष्टया मालूम पड़ता है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस आरोपी मोहन की तलास कर रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीGondaउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?