लाइव न्यूज़ :

फादर को नन के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर कर दी गई थी सिस्टर अभया की हत्या, 28 साल बाद कोर्ट ने माना दोषी

By अमित कुमार | Updated: December 22, 2020 13:14 IST

19 साल की नन सिस्टर अभया की संदिग्ध मौत मामले में 23 दिसंबर को अदालत दोषी पाए जाने वाली कैथोलिक पादरी और एक नन को सजा सुनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसिस्टर अभया की संदिग्ध मौत मामले में 28 साल बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी करार दिया है।इस अपराध को करने वाले आरोपी इतने सालों तक अपने आप को निर्दोष बताते रहे थे।सीबीआई ने इस मामले में कैथोलिक पादरी थॉमस कोट्टूर और सिस्टर सेफी को चार्जशीट किया था।

केरल में तिरुवनंपुरम की एक सीबीआई अदालत ने 21 वर्षीय सिस्टर अभया की हत्या के सिलसिले में कैथोलिक पादरी और एक नन को मंगलवार को दोषी पाया। उनका शव 1992 में कोट्टायम के एक कान्वेंट के कुएं में मिला था। विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश जे सनल कुमार ने इस मामले में फैसला सुनाया है। सजा की अवधि पर फैसला बुधवार को सुनाया जाएगा। 

अदालत ने कहा कि फादर थॉमस कोट्टूर और सिस्टर सेफी के खिलाफ हत्या के आरोप साबित होते हैं। दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में अन्य आरोपी फादर फूथराकयाल को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। युवा नन के सेंट पियूस कॉन्वेंट के कुएं में से मृत मिलने के 28 साल बाद अदालत का फैसला आया है। वह कॉन्वेंट में रहती थी। 

बेटी को इंसाफ दिलाने के इंतजार में ही हो गई थी अभया के माता-पिता की मौत

अभया के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वे अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के इंतजार में ही गुजर गए। पहले स्थानीय पुलिस और फिर अपराध शाखा ने मामले की जांच की और कहा कि यह खुदकुशी का मामला है। सीबीआई ने 2008 में मामले की जांच अपने हाथ में ली। इस मामले में सुनवाई पिछले साल 26 अगस्त को शुरू हुई और कई गवाह मुकर गए। अभियोजन के मुताबिक, अभया पर कुल्हाड़ी के हत्थे से हमला किया गया था क्योंकि वह कुछ अनैतिक गतिविधियों की गवाह थी जिसमें तीनों आरोपी शामिल थे। 

शुरुआती जांच में आई थी आत्हमत्या की बात

बता दें कि शुरुआती जांच करने के बाद स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने इसे आत्महत्या करार दिया था। इसके बाद केस की फाइल बंद कर दी गई थी। लेकिन लोगों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया और केस को सीबीआई को सौंपने की मांग करने लगे। जिसके बाद इस केस को सीबीआई को सौंपा गया। यह केस एक बार फिर सुर्खियों में 28 साल बाद अब आया है। 

लंबे समय से चल रहे इस केस ने लिए कई मोड़

इस केस से जुड़े 177 गवाहों में से कई की मौत भी हो गई है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने साल 2008 में कोट्टूर, पूथरुकायिल और सोफी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। दिसंबर 2008 में सीबीआई ने अदालत को बताया कि यह एक हत्या थी और इसमें तीन अभियुक्तों - दो कैथोलिक पादरी, फादर थॉमस कोट्टूर और फादर जोस पायथ्रुकायिल और एक नन, सिस्टर को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी पर मर्डर कर सबूत मिटाने का आरोप लगाया गया था। 

यहां जानिए क्या था पूरा मामला

केरल में कोट्टायम के एसटी पीयुस कॉन्वेंट के एक कुएं में सिस्टर अभया को 27 मार्च 1992 की लाश मिली थी। जिससे पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आत्महत्या बताया था। लेकिन सीबीआई के आरोप-पत्र के अनुसार, घटना के दिन सिस्टर अभया को एग्जाम देना था। इसलिए वह सुबह चार बजे ही उठकर किचन पानी लेने चली गई थी। इस दौरान उसने दो पादरियों और एक नन- थॉमस कुट्टूर, जोस पूथरुकायिल, और सिस्टर सेफी को ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देख लिया।

बात बाहर ना आ जाए इस वजह से हुई हत्या

सीबीआई के आरोप-पत्र के मुताबिक सिस्टर अभया को यह बात किसी को बता न दे इस डर से तीनों ने मिलकर उस पर हमला किया और सिस्टर अभया बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसे कुएं में डाल दिया। कुएं में डालते समय वह जिंदा थी, लेकिन पानी के अंदर जाने के बाद डुबने के कारण उसकी मौत हो गई। सबसे अहम बात यह रही कि चर्च भी यह कहते हुए आरोपितों के साथ खड़ी रही कि वे निर्दोष थे। इतना ही नहीं सीबीआई ने इस केस में 177 गवाहों की एक लिस्ट भी तैयार की थी। जिसमें से तीन गवाह को अगस्त 2019 में गवाही देने आना था। लेकिन अदालत आने से पहले दो गवाहों की मौत हो गई और एर अपने बयान से मुकड़ गया। इतने सालों बाद अब बुधवार यानी 23 दिसंबर को इस केस पर फैसला लिया जाएगा।

टॅग्स :सीबीआईक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए