लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली हत्या की जिम्मेदारी

By रुस्तम राणा | Updated: May 29, 2022 21:22 IST

मूसेवाला की मौत की जिम्मेदारी कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। पंजाब पुलिस को भी इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा के गोल्डी बराड़ की संलिप्तता पर संदेह है।

Open in App
ठळक मुद्देहत्याकांड में पंजाब पुलिस को भी गोली बराड़ गैगस्टर पर शकपंजाब फिल्म उद्योग के कलाकारों से गैंगस्टरों द्वारा फिरौती मांगने के मामले सामने आए थे पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

चंडीगढ़: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ का नाम सामने आ रहा है। मूसेवाला की मौत की जिम्मेदारी कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। पंजाब पुलिस को भी इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा के गोल्डी बराड़ की संलिप्तता पर संदेह है। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि हाल ही में पंजाबी फिल्म उद्योग के गायकों और अभिनेताओं को गैंगस्टरों द्वारा फिरौती के लिए कॉल करने के मामले सामने आए हैं। 

मानसा जिले के जवाहरके गांव में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब सरकार द्वारा उनकी सिक्योरिटी वापस लेने के एक बाद ही उनपर यह जानलेवा हमला हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग में दो अन्य लोग भी घायल हो गए। मूसेवाला को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मूसेवाला पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुए थे और आम आदमी पार्टी के डॉ विजय सिंगला से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 28 वर्षीय गायक के खिलाफ कथित तौर पर बंदूक संस्कृति और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गानों को लेकर अन्य मामले दर्ज किए गए थे।

पंजाबी सिंगर के हत्याकांड पर राज्य के सीएम भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने ट्वीट किया, “मैं सिद्धू मूसेवाला की भीषण हत्या से स्तब्ध और बेहद दुखी हूं। इसमें शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के साथ हैं। मैं सभी से शांत रहने की अपील करता हूं, ”

वहीं मूसेवाला की हत्या के बाद विपक्ष ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर चौतरफा हमला किया है। भारतीय जनता पार्टी ने मूसेवाला की हत्या को 'राज्य प्रायोजित हत्या' कहा है। वहीं कांग्रेस ने भी अपने पार्टी नेता की हत्या पर दुख जताया है।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाभगवंत मानPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह