लाइव न्यूज़ :

नौ साल के लड़के का अपहरण कर “मानव बलि” के लिए सिर धड़ से अलग कर शरीर के कई टुकड़े किए, नाबालिग समेत तीन अरेस्ट, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: January 11, 2023 21:17 IST

गुजरात के वलसाड़ जिले में वापी कस्बे के पास दमन गंगा में पिछले हफ्ते आदिवासी समुदाय के लड़के का सिर कटा शव मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ एक नाबालिग को हिरासत में लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसायली गांव से नौ वर्षीय बच्चा 29 दिसंबर को लापता हो गया था।30 दिसंबर को सिलवासा पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने कहा कि लड़के का पता लगाने के लिए कई दलों को लगाया गया था।

सिलवासाः दादरा और नगर हवेली में नौ साल के एक लड़के का अपहरण कर कर लिया गया और “मानव बलि” के लिए उसका सिर धड़ से अलग कर बाद में उसके शरीर के टुकड़े कर दिए गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुजरात के वलसाड़ जिले में वापी कस्बे के पास दमन गंगा में पिछले हफ्ते आदिवासी समुदाय के लड़के का सिर कटा शव मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ एक नाबालिग को हिरासत में लिया था। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के दादरा और नगर हवेली (डीएनएच) जिले के सायली गांव से नौ वर्षीय बच्चा 29 दिसंबर को लापता हो गया था, जिसके बाद 30 दिसंबर को सिलवासा पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कहा कि लड़के का पता लगाने के लिए कई दलों को लगाया गया था। डीएनएच जिले के मुख्यालय सिलवासा से लगभग 30 किमी दूर स्थित वापी में उसके ‘हुलिये’ से मेल खाता एक सिर कटा शव मिला था। एक अधिकारी ने कहा कि जहां शव वापी में एक नहर के पास मिला था, वहीं शरीर के कुछ हिस्से सायली गांव में मिले थे, जहां मानव बलि की रस्म की गई थी।

उन्होंने कहा कि शरीर के अंगों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा, “जांच के आधार पर पुलिस एक किशोर तक पहुंची। उसने खुलासा किया कि उसने 29 दिसंबर, 2022 को सायली गांव से पीड़ित का अपहरण किया था और अपने साथी की मदद से मानव बलि देते हुए उसकी हत्या कर दी थी।”

उन्होंने कहा कि किशोर को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की 302 (हत्या के लिए सजा), 201 और 120बी धाराएं जोड़ी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया। पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए लड़के ने खुलासा किया कि उसके दोस्त शैलेश कोहकेरा (28) ने पीड़ित की हत्या में उसकी मदद की थी।

विज्ञप्ति में कहा है, “उसने बताया कि रमेश सांवर भी साजिश का हिस्सा था। सांवर ने आर्थिक फायदे के लालच में किशोर और शैलेश कोहकेरा को मानव बलि रस्म के लिए बरगलाया था।” इसके बाद, कोहकेरा और सांवर का पता लगाया गया और तीन जनवरी को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि किशोर सायली गांव में एक चिकन की दुकान में कसाई का काम करता था। वह गुजरात में तापी जिले के कपराडा तालुका के करजान गांव का मूल निवासी है। उसे सूरत के निगरानी गृह में भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

वापी पुलिस ने कहा कि सिर विहीन धड़ मिलने के बाद 100 पुलिसकर्मियों का एक दल गठित किया गया था और उन्हें मामले के खुलासे के लिए जुड़े विभिन्न कार्य सौंपे गए थे। पुलिस ने कहा कि दमन के पुलिस कर्मियों के दल और गृहरक्षकों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और सुराग जुटाने के लिए गांव के निवासियों के अलावा दुकानदारों तथा औद्योगिक श्रमिकों से पूछताछ की।

मोबाइल ‘कॉल रिकॉर्ड’ की जांच की गई एवं गांव तथा नहर के पास के इलाकों की तलाशी ली गई। इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपकर आरोपी व्यक्तियों को कड़ी सजा देने का मांग की। भाजपा ने कहा, “मृतक बालक आदिवासी वारली समुदाय का था। उसके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

पता चला है कि मासूम बच्चे की बलि किसी अपराधी और तांत्रिक ने दी थी। यह घटना घिनौनी और अमानवीय और बेहद संगीन अपराध है।” साथ ही भाजपा ने कहा, “हम अपराध में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करते हैं। पुलिस को हर तरह से उचित और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आरोपी व्यक्तियों को सख्त से सख्त सजा मिले।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट