लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: केवल 10 रुपए के लिए दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पैसे नहीं मिलने पर पत्थर से पीट-पीटकर की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2022 12:45 IST

Open in App

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक युवक ने दस रुपए को लेकर हुए झगड़े में अपने दोस्त की कथित तौर पर पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।

नशा की लत का शिकार था मृतक

अधिकारियों ने बताया कि 20 वर्षीय रामप्रसाद साहा का शव बुधवार को बैकुंठपुर के जंगलों में मिला है। जांच के दौरान पता चला है कि साहा मादक पदार्थ की लत का शिकार था और अपनी तलब को शांत करने के लिए नियमित रूप से जंगलों में जाता था। 

क्या है पूरा मामला 

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को साहा अपने दो दोस्तों-सुब्रत दास (22) और अजय रॉय (24) के साथ जंगल गया था, जो खुद मादक पदार्थ की लत के शिकार हैं। अधिकारियों ने बताया कि नशे में धुत्त साहा ने पाया कि उसके पास पैसे नहीं हैं। उसने और मादक पदार्थ खरीदने के लिए सुब्रत से दस रुपए मांगे थे। 

पुलिस के अनुसार, पैसों की मांग को लेकर साहा और सुब्रत में झगड़ा होने लगा था। इस दौरान सुब्रत ने कथित तौर पर पत्थर से पीट-पीटकर साहा की हत्या कर दी थी। 

दो लोगों की हुई है गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि सिलीगुड़ी मेट्रो पुलिस की आशीघर चौकी के अधिकारियों ने बुधवार रात सुब्रत और अजय को गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं पुलिस ने यह भी कहा है कि वह मामले में अजय की भूमिका की जांच कर रही है।  

टॅग्स :क्राइमपश्चिम बंगालक्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए