लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने पति की रस्सी से गला घोंटकर मार डाला, खींचते हुए करीब 20 मीटर तक ले गई, जानिए क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: January 13, 2022 14:41 IST

पुलिस उप अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश आर्य ने बताया कि तारपुरा गांव निवासी गोविन्द सिंह (35) को शराब की लत थी। वह खेती का कार्य करता था।

Open in App
ठळक मुद्देहंसा ने रस्सी से गला घोटकर अपने पति की हत्या कर दी।हंसा पति के गले में रस्सी बांधकर उसे खींचते हुए करीब 20 मीटर तक ले गई। महिला ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी।

सीकरः  राजस्थान के सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र में कथित तौर पर शराब पीकर आए दिन मारपीट करने से परेशान एक महिला ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उप अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश आर्य ने बताया कि तारपुरा गांव निवासी गोविन्द सिंह (35) को शराब की लत थी। वह खेती का कार्य करता था। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को गोविंद सिंह और उसकी पत्नी हंसा कंवर के बीच झगड़ा हुआ, इसके बाद हंसा ने रस्सी से गला घोटकर अपने पति की हत्या कर दी।

हंसा पति के गले में रस्सी बांधकर उसे खींचते हुए करीब 20 मीटर तक ले गई। उन्होंने बताया कि दंपति अपने दो बच्चों के साथ नए बन रहे मकान में रहते थे,जबकि उनके माता-पिता व परिवार के अन्य लोग पास ही पुराने मकान में रहते थे।

परिजन की सूचना पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गोविन्द सिंह की शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी।

मप्र:किशोरी का शव खेत से बरामद, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक गांव में 13 वर्षीय बालिका का शव खेत में मिला है। बालिका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। ब्यौहारी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भविष्य भास्कर ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को हुई।

उन्होंने कहा कि गांव की 13 वर्षीय बालिका रविवार दोपहर को शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब वह शाम तक वापस घर नहीं आई तो उसके परिजनों ने आस पास तलाश शुरू की। भास्कर ने बताया कि इस दौरान रविवार शाम लगभग सात बजे गांव के पास ही एक खेत में बालिका का शव मिला, जिसके बाद परिजनों ने जयसिंहनगर थाने में सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उसने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बालिका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उन्होंने कहा कि सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने बताया, ‘‘हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए