लाइव न्यूज़ :

तेज रफ्तार एसयूवी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद ट्रक में जा घुसी, 12 लोगों की मौत, चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल, 3 गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2023 14:05 IST

सीकरः पुलिस के अनुसार तीन लोगों का अब भी इलाज चल रहा है और अन्य को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार 14 यात्री जीण माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद खंडेला स्थित गणेश धाम जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में कुल 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।एसयूवी का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और एसयूवी मोटरसाइकिल से टकरा गई।मोटरसाइकिल सवार बीरबल (50), उनकी पत्नी जानकी देवी (45) और पोती मिताली (डेढ़ साल) की मौत हो गई।

सीकरः राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी, मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कुल 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार तीन लोगों का अब भी इलाज चल रहा है और अन्य को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार 14 यात्री जीण माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद खंडेला स्थित गणेश धाम जा रहे थे। यह हादसा रविवार को पलसाना-खंडेला मार्ग पर माजी साहब की ढाणी के पास हुआ जब एसयूवी का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और एसयूवी मोटरसाइकिल से टकरा गई।

घटना में मोटरसाइकिल सवार बीरबल (50), उनकी पत्नी जानकी देवी (45) और पोती मिताली (डेढ़ साल) की मौत हो गई। इसके बाद एसयूवी ड्रिलिंग रिग मशीन ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। इससे एसयूवी में सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जो खंडेला के गणेश धाम जा रहे थे।

चश्मदीद गणेश राम ने कहा, "एक तेज रफ्तार एसयूवी ने पहले बाइक को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने घायलों को निकालने में मदद की।" हादसे के कारण सड़क पर भारी जाम लग गया जिसे हटाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

सीकर के जिलाधिकारी अमित यादव ने कहा, "पीड़ित परिवार के सदस्यों और घायलों के मुआवजे की सिफारिश राज्य सरकार को भेजी गई है। इस बारे में आज कोई फैसला किया जाएगा।" पुलिस ने कहा कि एसयूवी इसके बाद ड्रिलिंग रिग मशीन ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गया, जिससे एसयूवी में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। ये सभी खंडेला में गणेश धाम जा रहे थे।

घटना में मारे गए सभी लोग चोमू कस्बे के सामोद के रहने वाले थे। हादसे के कारण सड़क पर भारी जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने हटा दिया। खंडेला के थाना प्रभारी (एसएचओ) सोहन लाल ने कहा, ‘‘एसयूवी और ट्रक के बीच हुए हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एसयूवी ने एक बाइक को भी टक्कर मारी थी।’’

उन्होंने बताया कि मारे गए आठ एसयूवी सवारों की पहचान विजय (27), पूनम (26) और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी निक्कू, अनुराधा (25), अरविंद (23), रेखा (23), अजय (20), गोलू (ढाई) के रूप में हुई है। एसएचओ ने कहा कि शवों को पलसाना और खंडेला के शवगृह में रखा गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीकर रेफर कर दिया गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि घटना में लोगों की जान जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। गहलोत ने एक बयान में कहा, ‘‘इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस क्षति को सहने की शक्ति दें। साथ ही, सड़क पर घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज