लाइव न्यूज़ :

सीकरः शादी के जश्न में डीजे डांस पर फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर सुरेश सीगड़ की मौत और दूल्हे सहित तीन अन्य घायल, छह को हिरासत में लिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2022 20:40 IST

नेछवा थानाप्रभारी बिमला बुडानिया ने बताया कि किरड़ोली निवासी संग्राम सिंह की रविवार को शादी थी। शनिवार को प्रीति भोज के बाद रात को उसके घर में नाच- गाने का कार्यक्रम चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देघायल एक व्यक्ति को जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय भेजा गया है।फायरिंग में जोधपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर सुरेश सीगड़ की मौत हो गई।दूल्हा संग्राम सिंह, महरौली निवासी श्याम सिंह व शाहपुरा निवासी गजेंद्र सिंह घायल हो गया।

सीकरः सीकर जिले के नेछवा थाना इलाके के किरडोली गांव में शनिवार को शादी के जश्न के दौरान फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूल्हे सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने दूल्हे सहित अन्य पांच-छह लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।

 

गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय भेजा गया है। नेछवा थानाप्रभारी बिमला बुडानिया ने बताया कि किरड़ोली निवासी संग्राम सिंह की रविवार को शादी थी। शनिवार को प्रीति भोज के बाद रात को उसके घर में नाच- गाने का कार्यक्रम चल रहा था।

डीजे के डांस फ्लोर पर नाचते हुए जोश में की गई फायरिंग में जोधपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर सुरेश सीगड़ की मौत हो गई। जबकि दूल्हा संग्राम सिंह, महरौली निवासी श्याम सिंह व शाहपुरा निवासी गजेंद्र सिंह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर सुरेश सीगड़ की कुचामन में उपचार के दौरान मौत हो गई।

हादसे में घायल एक अन्य श्याम सिंह को गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उपनिरीक्षक बिमला ने बताया कि घटना के संबंध में दूल्हे सहित अन्य पांच छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक सुरेश सींगड़ का रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक सुरेश सीगड़ जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में 13 मुकदमे दर्ज हैं। घायल दूल्हा संग्राम सिंह भी अपराधी किस्म का है। उस पर जयपुर के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह करीब 20 साल से जयपुर में रह रहा था। वह शादी के लिए ही गांव आया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज