लाइव न्यूज़ :

सीकरः 20000 लोगों से 1000 करोड़ रुपये की ठगी, गुजरात के धोलेरा सिटी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, अहमदाबाद से 4 अरेस्ट, 10 लाख रुपये और कार बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2023 22:13 IST

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सीकर जिले में अब तक विभिन्न थानों में ठगी के 29 मामले दर्ज हो चुके हैं। राजस्थान में इस चिटफंड कंपनी के खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देठगी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था।दिल्ली, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडृ, बेंगलुरु, अहमदाबाद, वड़ोदरा इलाके में जाने की सूचना मिल रही थी। 25 फरवरी को सूचना मिली कि आरोपी बेंगलुरु छोडक़र वड़ोदरा की तरफ जा रहे हैं।

सीकरःराजस्थान की सीकर पुलिस ने गुजरात के धोलेरा सिटी में निवेश के नाम पर प्रदेश के 20 हजार लोगों से करीब एक हजार करोड़ रुपये की ठगी करने वाले चार मुख्य आरोपियों को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये और एक कार बरामद की है।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सीकर जिले में अब तक विभिन्न थानों में ठगी के 29 मामले दर्ज हो चुके हैं। राजस्थान में इस चिटफंड कंपनी के खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज हुए है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आरोपियों के लगातार दिल्ली, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडृ, बेंगलुरु, अहमदाबाद, वड़ोदरा आदि इलाके में जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर टीम को वहां रवाना किया गया। इन टीमों को 25 फरवरी को सूचना मिली कि आरोपी बेंगलुरु छोडक़र वड़ोदरा की तरफ जा रहे हैं।

इसके बाद लगभग 300 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी रणवीर बिजारणियां, सुभाष चंद्र बिजारणियां, ओपेंद्र बिजारणियां और अमरचंद ढाका को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 10 लाख रुपये नकद, चेक बुक, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, डायरी और एक कार बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को पुलिस उद्योग नगर थाने लेकर आई और यहां उनसे पूछताछ जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए