लाइव न्यूज़ :

Sidhu Moosewala Murder: मास्टरमाइंड बिश्नोई अजरबैजान से अरेस्ट, एक और संदिग्ध को केन्या से हिरासत में लिया, कनाडा में रहने वाला कुख्यात अपराधी गोल्डी बरार पर आरोप पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2022 18:55 IST

Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू मूसेवाला नाम से मशहूर गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत में 24 आरोपियों के खिलाफ 26 अगस्त को पहला आरोप पत्र दायर किया था।पंजाब पुलिस ने मूसेवाला समेत 424 लोगों की सुरक्षा अस्थायी आधार पर हटा दी थी।पुलिस ने 36 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी लेकिन आरोपपत्र 24 लोगों के खिलाफ दायर किया गया।

नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक संदिग्ध को अजरबैजान में और एक अन्य को केन्या में हिरासत में लिया गया है तथा भारत इन दोनों देशों के अधिकारियों के सम्पर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में संवाददाताओं को यह जनकारी दी।

अभी उनके पास केवल इतनी जानकारी है। भविष्य में और जानकारी प्राप्त होने पर उसे मीडिया के साथ साझा किया जाएगा। ज्ञात हो कि मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 25 अगस्त को ही पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में 1850 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया था। आरोपपत्र में कुल 36 आरोपियों में से 24 के नाम दिए गए हैं।

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि उसने गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के एक प्रमुख आरोपी का पता लगाया है, जो आजरबैजान में है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि आरोपी सचिन थापन बिश्नोई का पता लगाने में केंद्रीय एजेंसियों ने राज्य पुलिस की मदद की और उसे भारत वापस लाने के प्रयास जारी हैं।

मूसेवाला की हत्या से पहले सचिन और एक अन्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके देश छोड़कर भाग गये थे। डीजीपी ने कहा कि सचिन लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य गोल्डी बराड़ के संपर्क में था, जिसने गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

उन्होंने कहा, "वह शुरू में दुबई भाग गया था। भारत सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के समर्थन से, हमने पता लगाया है कि वह आजरबैजान में है। कानूनी प्रक्रिया चल रही है। हमें उम्मीद है कि उसे बहुत जल्द भारत लाया जाएगा।'' पंजाब पुलिस द्वारा दायर आरोप पत्र के अनुसार कनाडा में रहने वाला कुख्यात अपराधी गोल्डी बरार मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य षड्यंत्रकर्ता था।

इस घटना को अंजाम देने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया तथा कुछ अन्य लोगों की मदद ली थी। मूसेवाला जब अपने दोस्त और रिश्तेदारों के साथ एक जीप में सवार होकर मानसा के जवाहर के गांव जा रहे थे तभी छह लोगों ने उनका रास्ता रोका और उन पर गोलियां बरसा दीं।

आरोपपत्र के मुताबिक, बरार ने आरोपियों लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, सचिन भिवानी, अनमोल बिश्नोई, सचिन थापन, मोनू डागर, पवन बिश्नोई और शूटरों के साथ तालमेल कर मूसेवाला को मारने की साजिश रची थी। उसने हथियार, पैसा, कार, फोन, सिमकार्ड और अन्य आरोपियों के ठहरने का बंदोबस्त किया था।

आरोप पत्र के अनुसार बरार ने विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी। युवा अकाली नेता मिड्डूखेड़ा की पिछले साल हत्या कर दी गयी थी। इस हत्या में मूसेवाला के प्रबंधक बताये जाने वाले शगनप्रीत सिंह का नाम आया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसिद्धू मूसेवालाPunjab Policeकनाडादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज