लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने हिरासत में लिए गए मनप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार, पेशी के बाद कोर्ट ने 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2022 21:17 IST

जिस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसकी पहचान मनप्रीत सिंह के नाम से हुई है। इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में यह पहली गिरफ्तारी हुई है, जिसे उत्तराखंड से हिरासत में लिया गया था।

Open in App

चंड़ीगढ़: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड में हिरासत में लिए गए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद कोर्ट ने उसे 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जिस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसकी पहचान मनप्रीत सिंह के नाम से हुई है। इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में यह पहली गिरफ्तारी हुई है। मनप्रीत सिंह उन्हीं छह लोगों में शामिल था जिन्हें पंजाब पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के ज्वॉइंट ऑपरेशन के जरिए हिरासत में लिया गया था।

वहीं सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पिछले मामले में लॉरेंस बिश्नोई की 5 दिन की हिरासत प्राप्त की। वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में उससे पूछताछ करेगी। इस मामले में काला जत्थेदी और कला राणा से भी पूछताछ होगी।

इस मामले की जांच के लिए मंगलवार को विशेष जांच दल का गठन किया गया है। मानसा के एसएसपी गौरव तूरा की निगरानी में एसआईटी का गठन किया गया है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पुलिस इस केस में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने कहा,  हमने उन कारों को बरामद कर लिया है जिनका इस्तेमाल अपराध में किया गया था। हमारे पास विभिन्न लीड हैं। हमें उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान घायल हुए दो व्यक्तियों की हालत स्थिर हैं वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप और गोल्डी बराड़ ग्रुप ने ली है। हम इस एंगल से भी जांच कर रहे हैं। बता दें कि रविवार को सिद्धू मूसेवाला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उन पर 30 गोलियां बरसाईं थी। पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव में मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाPunjab Policeपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई