लाइव न्यूज़ :

मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्यारों को लॉजिस्टिक सपोर्ट और पनाह देने वाले 8 लोगों को किया गया गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: June 7, 2022 16:24 IST

पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि शूटरों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने, रेकी करने और उन्हें पनाह देने के आरोप में पुलिस ने कम से कम आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने दी जानकारीपकड़े गए 8 आरोपियों ने की थी शूटरों की हर तरह से मददएसआईटी ने सिद्धू मूसेवाला के चार शूटरों की भी पहचान की़

मानसा: मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कम से कम 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके शूटरों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने, रेकी करने और उन्हें पनाह देने के आरोप में पुलिस ने कम से कम आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

सूचना और जनसंपर्क विभाग ने यह भी बताया कि फैंस के वेश में सिद्धू मूसेवाला के साथ सेल्फी लेने वाले और निशानेबाजों के साथ जानकारी साझा करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी ने सिद्धू मूसेवाला के चार शूटरों की भी पहचान की है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों की पहचान सिरसा (हरियाणा) निवासी संदीप सिंह उर्फ केकड़ा, तलवंडी साबो (बठिंडा) के मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, ढाईपई (फरीदकोट) के मनप्रीत भाऊ, गांव डोडे कलसिया (अमृतसर) के सरज मिंटू, तख्त-मॉल (हरियाणा)  के प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी, सोनीपत ((हरियाणा) ) में रेवली गांव के मोनू डागर, पवन बिश्नोई और नसीब दोनों फतेहाबाद (हरियाणा)  के रहने वाले के रूप में हुई है।

 

पुलिस अधिकारी ने कहा, केकड़ा ने शूटरों को सभी इनपुट साझा किए हैं जैसे गायक अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ नहीं है, उसके साथ कितनी संख्या है, वाहन का विवरण और वह गैर-बुलेट प्रूफ वाहन महिंद्रा थार में यात्रा कर रहा है। मूसेवाला हत्याकांड के शूटर और हैंडलर विदेश से संचालित हो रहे थे। 

एडीजीपी के अनुसार पांचवें आरोपी प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी ने सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी करने के अलावा गोल्डी बराड़ के दो साथियों को पनाह दी थी। दूसरी ओर, मोनू डागर ने दो निशानेबाज उपलब्ध कराए और हत्या को अंजाम देने के लिए निशानेबाजों की टीम को इकट्ठा करने में मदद की।

उन्होंने कहा, इसी तरह पवन बिश्नोई और नसीब ने शूटरों को ठिकाना देने के अलावा बोलेरो कार भी सौंपी थी। पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी ने कहा, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल चिन्हित शूटरों और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एकजुट प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाPunjab Policeपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने