लाइव न्यूज़ :

Moose Wala Killing: शार्पशूटर महाकाल ने 3 महीने की थी गायक की रेकी, बिश्नोई गैंग को दी पल-पल की खबर, हत्या के बाद नेपाल भाग जाने को कहा गया

By अनिल शर्मा | Updated: June 10, 2022 10:51 IST

गिरफ्तारी के बाद पुणे ग्रामीण क्राइम ब्रांच ने महाकाल को संगमनेर के उसके ठिकाने पर ले जाकर सर्च ऑपरेशन भी किया और कई अहम जानकारियां, सबूत इकट्ठे किए।

Open in App
ठळक मुद्देपूछताछ में सौरभ महाकाल ने बताया कि मूसेवाला की हत्या के बाद बिश्नोई गैंग का फोन आया था कुछ साल पहले महाकाल संतोष जाधव के साथ 3 से 4 बार पंजाब मूसेवाला की रेकी करने गया थाबिश्नोई गैंग के सदस्यों ने मूसेवाला की रेकी और हत्या के बाद 3.5 लाख रुपये देने का भरोसा दिया था

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक और राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों को पकड़ने में पंजाब पुलिस ने अपने अभियान तेज कर दिए हैं। हत्या में शामिल पहले शार्पशूटर सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ सौरभ महाकाल को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुणे ग्रामीण क्राइम ब्रांच ने महाकाल को संगमनेर के उसके ठिकाने पर ले जाकर सर्च ऑपरेशन भी किया और कई अहम जानकारियां, सबूत इकट्ठे किए।

पंजाब पुलिस के मुताबिक हत्या में शामिल पांच अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अब तक 8 शार्पशूटर्स की पहचान की है, जिनमें महाकाल और जाधव भी शामिल हैं। महाकाल ने बताया है कि उसे यकीन नहीं था कि उसे पकड़ लिया जाएगा। उसने पुलिस के बताया है कि मूसेवाला की हत्या के बाद बिश्नोई गैंग का फोन आया और उसे बताया गया कि काम हो गया है  उसके हिस्से के पैसे मिल जाएंगे। सौरभ महाकाल ने यह भी कहा है कि कुछ दिन पहले बिश्नोई गैंग के अहम सदस्य का फोन आया था और उसे देश छोड़ नेपाल भाग जाने को कहा गया।

जानकारी के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या के लिए सौरभ महाकाल अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली और गनमैन संतोष जाधव के साथ पंजाब गया था। सालों पहले अपने साथियों के साथ पंजाब गया था और जगह की रेकी की थी। पूछताछ में सौरभ महाकाल ने बताया है कि कुछ साल पहले वह संतोष जाधव के साथ 3 से 4 बार पंजाब आया था। उस दौरान उसकी मुलाकात वहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों से हुई थी। उसने कबूल किया है कि लॉरेंस बिश्नोई को वह पहले से जानता था।

पंजाब में रेकी के दौरान महाकाल की बिश्नोई गैंग के सदस्यों सुक्खी, गुरी, परम से उसकी दोस्ती हो गई। बकौल सौरभ महाकाल,  बिश्नोई गैंग के सदस्य उसकी सूझबूझ के कायल थे। बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने को कहा और काम पूरा होने पर 3.5 लाख रुपये मिलने का भरोसा दिया।

बयान में सौरभ महाकाल ने खुलासा किया कि उसके अलावा केकड़ा और अन्य कुछ लोग भी मूसेवाला की रेकी कर रहे थे। उसने बताया कि 3 महीने तक मूसेवाला का पीछा किया। रेकी के दौरान मूसेवाला की वॉक, कब घर से निकलता है, कहां जाता है और किससे मिलता है, की जानकारी बिश्नोई गैंग तक पहुंचाई। 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाPunjab Policeक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज