लाइव न्यूज़ :

फिल्मी अंदाज में मूसेवाला पर 19 वर्षीय अंकित ने की थी गोलीबारी, करीब जाकर दो पिस्तौल से 6 राउंड चलाई थी गोलियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2022 08:26 IST

दिल्ली पुलिस ने रविवार को रात करीब 11 बजे मूसेवाला को नजदीक से गोली मारने वाले सबसे कम उम्र के शूटरों में से एक अंकित सिरसा को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे 19 वर्षीय सिरसा मूसेवाला की हत्या में शामिल सबसे कम उम्र के शूटरों में से एक हैपुलिस के मुताबिक अंकित ने दो पिस्तौल से एक साथ मूसेवाला पर गोलीबारी की थीपुलिस ने ये भी बताया कि अंकित सिद्धू मूसेवाला की कार के सबसे करीब जाकर गोलियां चलाईं

नयी दिल्लीः सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार अंकित सिरसा ने पंजाबी गायक पर दो पिस्तौल से कम से कम छह राउंड गोलीबारी की थी। पुलिस ने कहा कि 19 वर्षीय सिरसा मूसेवाला की हत्या में शामिल सबसे कम उम्र के शूटरों में से एक है। सिरसा को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने रविवार रात सचिन भिवानी (25) के साथ गिरफ्तार किया था, जो मूसेवाला की हत्या में शामिल चार शूटरों को शरण देने के लिए जिम्मेदार है।

विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एचजीएस धारीवाल ने कहा, ''रविवार को रात करीब 11 बजे हमारी टीम ने मूसेवाला को नजदीक से गोली मारने वाले सबसे कम उम्र के शूटरों में से एक अंकित को गिरफ्तार किया। उसने दो पिस्तौल से एक साथ गोलीबारी की और इस दौरान वह सिद्धू मूसेवाला की कार के सबसे करीब था। उसके सहयोगी सचिन भिवानी को भी गिरफ्तार किया गया है।'' रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित मूसेवाला से पहले किसी की हत्या नहीं की थी। उसने 9वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद वह अपराध की दुनिया में कदम रख लिया।

हत्याकांड से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित रूप से हत्या में शामिल शूटर्स कार में बैठकर बंदूक लहराकर जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एएनआई के मुताबिक मूसेवाला की हत्या करने के बाद शूटर्स अंकित सिरसा, प्रियव्रत, कपिल, सचिन बिश्नोई और दीपक गाड़ी में बंदूक लहराते हुए जश्न मनाया। मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालादिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम