लाइव न्यूज़ :

Sidhu Moose Wala Case: गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, पांच और संदिग्धों की पहचान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 8, 2022 20:46 IST

Sidhu Moose Wala Case: दिल्ली पुलिस ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिल कर हम भी महाकाल के साथ पूछताछ करेंगे। सलमान खान को जान से मारे की धमकी भरे पत्र पर अभी मुंबई पुलिस काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।हत्या के सिलसिले में पांच और संदिग्धों की पहचान हुई है।पुलिस ने कहा कि महाकाल को पुणे से गिरफ्तार किया गया है।

Sidhu Moose Wala Case: दिल्ली पुलिस ने आज बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के विशेष प्रकोष के विशेष आयुक्त एचएस धालीवाल ने बुधवार को कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है और वह फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।

धालीवाल ने कहा कि हमारी टीम ने 5 लोगों की पहचान की है। महाकाल सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल निशानेबाजों में से एक का करीबी है, हालांकि वह शूटिंग में शामिल नहीं था। असली शूटरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हत्या का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई है। जिसे गिरफ्तार किया गया है उसका नाम है सीतेश हीरामन कामले उर्फ महाकाल, ये सिद्धू मुसेवाला केस में मुख्य शूटर का घनिष्ठ है। इसे 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

धालीवाल ने यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस ने प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस नेता के हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर के करीबी सहयोगी सिद्धेश हिरामन काम्ले उर्फ महाकाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि महाकाल को पुणे से गिरफ्तार किया गया है और हत्या के सिलसिले में पांच और संदिग्धों की पहचान हुई है।

पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात हमलावारों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लॉरेंस बिश्नोई सिद्धू मूस वाला की हत्या का मुख्य संदिग्ध था। गिरोह में शामिल था और उन्होंने अपराध की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से पुलिस कई बार पूछताछ कर चुकी है।

वह कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार से जुड़ा हुआ है, जिसने एक फेसबुक पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने दावा किया कि इसका मकसद पिछले साल हुई अकाली नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या का प्रतिशोध था।

लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता और पटकथा लेखक सलीम खान को भेजे गए धमकी पत्र के पीछे किसी भी भूमिका से इनकार किया है। 28 वर्षीय गायक-राजनेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसिद्धू मूसेवालादिल्ली पुलिसमुंबई पुलिससलमान अनीस सोज़
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम