लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा मर्डर केस: आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दायर की याचिका, कल हो सकती है सुनवाई

By रुस्तम राणा | Updated: November 21, 2022 17:04 IST

Shraddha Walker murder case: सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि पूनावाला जांच एजेंसी को गुमराह कर रहा है। लिहाजा यह पता लगाने के लिए कि पुलिस के सवालों के जवाब वह सही दे रहा है या गलत उसका पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली पुलिस ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि पूनावाला जांच एजेंसी को गुमराह कर रहा हैपुलिस के सवालों के जवाब वह सही दे रहा है या गलत, इसके लिए उसका पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाना चाहिएमेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विजयश्री राठौर के समक्ष कल सुनवाई होने की संभावना है

नई दिल्ली: श्रद्धा वालकर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सोमवार को शहर की अदालत में अर्जी दाखिल की। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विजयश्री राठौर के समक्ष कल सुनवाई होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि पूनावाला जांच एजेंसी को गुमराह कर रहा है। लिहाजा यह पता लगाने के लिए कि पुलिस के सवालों के जवाब वह सही दे रहा है या गलत उसका पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाना चाहिए। 

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला, जो संबंधित न्यायाधीश हैं, ने कहा कि चूंकि पहले नार्को अर्जी राठौर द्वारा सुनी गई थी, इसलिए पॉलीग्राफ अर्जी भी उन्हें ही सुननी चाहिए। पुलिस द्वारा आफताब पूनावाला के बयानों में विसंगतियां पाए जाने के बाद दिल्ली की अदालत द्वारा निर्देशित आफताब पूनावाला का भी नार्को विश्लेषण परीक्षण से गुजरना तय है।

नार्को विश्लेषण को ट्रुथ सीरम के रूप में भी जाना जाता है, और इसमें सोडियम पेंटोथल, स्कोपोलामाइन और सोडियम अमाइटल जैसी दवाओं का मिश्रण भी होता है जिससे व्यक्ति से सच उगलवाया जाता है। व्यक्ति को इसे देने के बाद वह कम संकोची हो जाता है। ऐसे में जानकारी प्रकट करने की अधिक संभावना होती है, जो आमतौर पर सचेत अवस्था में प्रकट नहीं होती है।

पूनावाला के बयान के अनुसार, उसने अपने साथ रहने वाली श्रद्धा वालकर की हत्या 18 मई को थी थी। इसके बाद उसने 26 वर्षीय साथी श्रद्धा वालकर को 35 टुकड़ों में काट दिया और कई महीनों के दौरान उन्हें शहर भर में फेंक दिया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, छतरपुर में फ्लैट में रहने के तीन दिन बाद हुई हत्या के दिन दंपती में पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस पूनावाला का नार्को टेस्ट भी जल्द करेगी। 

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?