लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा मर्डर केस को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में डाली गई याचिका, मामले की CBI को ट्रांसफर करने की मांग

By रुस्तम राणा | Updated: November 21, 2022 14:07 IST

याचिकाकर्ता जोशिना तुली ने तर्क दिया है कि कर्मचारियों की कमी के साथ-साथ सबूतों और गवाहों का पता लगाने के लिए पर्याप्त तकनीकी और वैज्ञानिक उपकरणों की कमी के कारण जांच प्रभावी ढंग से नहीं की जा सकती। यह घटना लगभग छह महीने पहले हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिकाकर्ता ने कहा- केस का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस के पास नहीं है पर्याप्त तकनीकदिया तर्क- वैज्ञानिक उपकरणों की कमी के कारण जांच प्रभावी ढंग से नहीं की जा सकतीउन्होंने कहा, पुलिस ने घटनास्थल को सील नहीं किया है, इससे साक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं

नई दिल्ली: देश को झकझोर देने वाले वाले श्रद्धा मर्डर केस में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए-नए तथ्य भी सामने आ रहे हैं। श्रद्धा हत्याकांड की जांच के बीच दिल्ली पुलिस से सीबीआई को जांच स्थानांतरित करने की मांग करते हुए दिल्ली उच्च में याचिका डाली गई है। याचिकाकर्ता जोशिना तुली ने तर्क दिया है कि कर्मचारियों की कमी के साथ-साथ सबूतों और गवाहों का पता लगाने के लिए पर्याप्त तकनीकी और वैज्ञानिक उपकरणों की कमी के कारण जांच प्रभावी ढंग से नहीं की जा सकती। क्योंकि यह घटना लगभग छह महीने पहले हुई थी।

श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर उनके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने मई में उनके दिल्ली स्थित फ्लैट में हत्या कर दी थी। पूनावाला को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। उसने अपराध कबूल किया। पुलिस में दिये बयान के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे। 

हाईकोर्ट में याचिका डालने वाले अधिवक्ता ने यह भी कहा है कि घटनास्थल और अदालत कक्ष में मीडिया और अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति सबूतों और गवाहों के साथ हस्तक्षेप करने के बराबर है, आरोप है कि घटना स्थल को दिल्ली पुलिस ने आज तक सील नहीं किया है। जनता और मीडिया कर्मियों द्वारा लगातार एक्सेस किया जा रहा है। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस द्वारा सूचनाओं के खुलासे के कारण अपराध के दृश्य और बरामदगी के दृश्य दैनिक आधार पर दूषित हो रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से शरीर के कुछ हिस्से बरामद किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पीड़िता का सिर अभी भी गायब है। पुलिस ने यह भी कहा है कि उन्होंने पूनावाला के घर से एक धारदार वस्तु बरामद की गई है। हालांकि इसकी जांच की जाएगी कि क्या वालकर के शरीर को काटने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया था।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडहत्यादिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टपति गोपी सिंह यादव ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी रोली देवी को बुरी तरह पीटा, गर्भपात के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से मौत?, 14 वर्षीय बेटी ने पुलिस से कहा-गर्भपात की गोलियां जबरदस्ती खिलाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?