लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: आरोपी आफताब पूनावाला ने अपनी जमानत याचिका वापस ली

By भाषा | Updated: December 22, 2022 12:21 IST

चर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी आफताब पूनावाला ने अपनी जमानत याचिका वापस ले ली है। आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर उसके शव को 35 टुकड़ों में काटने और फेंकने के आरोप हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने वापस ली अपनी जमानत याचिका।15 दिसंबर को दायर की गई थी याचिका, आफताब के वकील ने कहा- संवादहीनता की वजह से दायर हुई थी याचिकाआफताब पूनावाला पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या कर शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है।

नयी दिल्ली: श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने गुरुवार को अपनी जमानत याचिका वापस ले ली। पूनावाला पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है। आफताब वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वृंदा कुमारी की अदालत में पेश हुआ और कहा कि वह जमानत याचिका वापस लेना चाहता है, जो 15 दिसंबर को अदालत में दायर की गई थी।

पूनावाला के वकील एम. एस. खान ने अदालत को बताया कि आरोपी और उनके बीच ‘‘संवादहीनता’’ के कारण यह याचिका दायर की गई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वृंदा कुमारी ने कहा, ‘‘ जमानत याचिका खारिज कर दी गई, क्योंकि उसे वापस ले लिया गया है।’’

आफताब के वकील ने 17 दिसंबर को हुई पिछली सुनवाई के दौरान अपने मुवक्किल से बातचीत करने के लिए समय मांगा था। आफताब ने एक ईमेल के माध्यम से अदालत को सूचित किया था कि उसने ‘वकालतनामे’ पर हस्ताक्षर तो किए थे, लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसका वकील उसकी तरफ से जमानत याचिका दायर करने जा रहा है। 

आफताब पूनावाला (28) ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था। पूनावाला की न्यायिक हिरासत नौ दिसंबर को और 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई थी।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?