लाइव न्यूज़ :

Shraddha Murder Mystery: हत्यारे आफताब के दिमाग में क्राइम शो 'डेक्सटर' ने भरा था जहर, लाश को छुपाने के लिए खरीदा था फ्रिज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 14, 2022 19:18 IST

लिव-इन में साथ रहने वाली प्रेमिका श्रद्धा को कत्ल करने वाले वहशी आफताब पूनावाला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि क्राइम शो 'डेक्सटर' को देखने के कारण उसके मन में श्रद्धा को मारने का प्लान आया।

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धा के कातिल आफताब पूनावाला को क्राइम शो 'डेक्सटर' से मिला था कत्ल करने का प्लानक्राइम शो 'डेक्सटर' देखने के बाद आफताब ने श्रद्धा की लाश के 35 टुकड़े किये और जंगल में फेंकाकत्ल को अंजाम देने के बाद आफताब ने फ्रिज में 16 दिनों तक श्रद्धा के टुकड़ों को रखा था

दिल्ली: प्रेम के बदले धोखा देकर साथ लिव-इन में रहने वाली श्रद्धा का हत्या करने वाला दुर्दांत अपराधी आफताब पूनावाला ने खौफनाक कांड को अंजाम देने के लिए अमेरिकी शो 'डेक्सटर' से आइडिया लिया था। आफताब ने बताया कि क्राइम शो 'डेक्सटर' को देखने के कारण उसके मन में श्रद्धा को मारने का प्लान आया। कई दिनों की उधेड़बुन के बाद उसने अंत में उस श्रद्धा को 35 टुकड़ो में काट दिया, जो मुंबई से अपने मां-बाप की परवाह न करते हुए उसके प्यार में दिल्ली चली आयी थी।

वहशीपन की सारी हदों को पार करने वाले हत्यारे आफताब ने श्रद्धा के शरीर के किये गये टुकड़ों को छुपाने के लिए बाकायदा डीप फ्रिजर का इस्तेमाल किया। आफताब ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कत्ल को अंजाम देने के बाद उसने 300 लीटर के डीप फ्रिजर में श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को रखकर 16 दिनों में लाश को महरौली के जंगल में अलग- अलग इलाकों में फेंका ताकि किसी को उस पर शक न हो।

इतना ही 26 साल की श्रद्धा की हत्यारे आफताब पूनावाला ने पुलिस के सामने चौकाने वाले खुलासे किए हैं। आफताब के मुताबिक श्रद्धा से उसकी मुलाकात मुंबई में एक कॉल सेंटर में हुई थी. जहां दोनों साथ कम करते थे। कुछ दिनों के बाद दोनों में प्यार हुआ और उसके बाद श्रद्धा आफताब के पास आकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। लेकिन श्रद्धा को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि आफताब बेहद शातिर किस्म का शख्स है और वो उसकी जिंदगी को खत्म कर देगा।

आफताब और श्रद्धा के लिव इन रिलेशनशिप में आने की बात जब श्रद्धा के वरिवार को पता चली तो उन्होंने इसका विरोध किया। लेकिन आफताब के प्यार पर भरोसा करने वाली श्रद्धा ने परिवारवालों के खिलाफ जाते हुए मुंबई छोड़ दिया और आफताब के साथ दिल्ली आ गई। दोनों ने छतरपुर इलाके में कमरा किराए पर लेकर रहना शुरू किया लेकिन कुछ दिनों के बाद शादी की बात से बिफरे आफताब ने श्रद्धा को मौत की नींद सुला दी। पुलिस को दिये बयान के अनुसार आफताब ने 18 मई 2022 को श्रद्धा का कत्ल कर दिया।

दूसरी ओर महाराष्ट्र के पालघर के रहने वाले श्रद्धा के पिता बेटी की खोज-खबर न मिलने से परेशान सीधे दिल्ली पहुंचे और बेटी के बारे में कुछ न पता चलने पर महरौली पुलिस में शिकायत की। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी और आफताब के बीच लगातार लड़ाई झगड़े हो रहे थे। मई 2022 से वह बेटी से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

श्रद्धा के पिता की शिकायत पर मेहरौली पुलिस ने मामले की छानबीन की और फिर आफताब को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आफताब से लंबी पूछताछ की तब जाकर चौकाने वाली हकीकत सामने आयी की आफताब ने श्रद्धा का कत्ल कर दिया है। बकौल आफताब श्रद्धा उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

आखिर में 18 मई को दोनों के बीच में शादी को लेकर तीखी बहस हुई और गुस्से में आकर आफताब ने श्रद्धा की गला दबा कर हत्या कर दी। उसके शव को उसने 35 टुकड़ो में काटा और उसे रखने के लिए उसने 300 लीटर का फ्रिज खरीदा। उन टुकड़ो को महरौली के जंगल में फेंकने के लिए वह रात के 2 बजे रात के बाद घर से निकलता था। इतना ही नहीं वह अपने कमरे में हमेशा अगरबत्ती जलाकर रखता था ताकि शव की बदबू आसपास न फैले।

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीदिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?