लाइव न्यूज़ :

Shraddha Murder Case: श्रद्धा का सिर तलाशने के लिए पुलिस ने खाली करवाया मैदानगढ़ी के तालाब का पानी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 20, 2022 21:26 IST

दिल्ली पुलिस को शक है कि श्रद्धा कत्ल के शातिर आरोपी आफताब उसकी हत्या करने के बाद उसके कटे हुए सिर को मैदान गढ़ी के तालाब में फेंक सकता है। पुलिस को इस बात का संदेह इसलिए है क्योंकि मुंबई से दिल्ली शिफ्ट होने के बाद श्रद्धा और आफताब इसी मैदान गढ़ी इलाके में कुछ दिनों के लिए ठहरे थे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस पुख्ता सबूत के तौर पर तलाश रही है उसके सिर को इसी कारण दिल्ली पुलिस ने आज मैदान गढ़ी इलाके के एक तालाब का पानी खाली करायापुलिस को अंदेशा है कि हत्या के आरोपी आफताब ने इसी तालाब में श्रद्धा के सिर को फेंका है

दिल्ली: श्रद्धा वालकर के कत्ल आरोपी आफताब पर शिकंजा कसने के लिए दिल्ली पुलिस अब महरौली के महज चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित मैदानगढ़ी के एक तालाब का पानी खाली करवा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को शक है कि कत्ल के शातिर आरोपी आफताब श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके सिर को मैदान गढ़ी के तालाब में फेंक सकता है। पुलिस को इस बात का संदेह इसलिए है क्योंकि मुंबई से दिल्ली शिफ्ट होने पर श्रद्धा और आफताब इसी मैदान गढ़ी इलाके में ठहरे थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक श्रद्धा वालकर के हत्या आरोपी आफताब पूनावाला ने पूछाताछ में जांच टीम को कथिततौर से बताया है कि उसने श्रद्धा का कत्ल करने के बाद उसके शव के टुकड़े किये और कटे हुए सिर के हिस्से को एक तालाब में फेंक दिया है। इस जानकारी के आधार पर जांच टीम ने आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने फौरन जांच टीम को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की मदद से कटे हुए सिर को तलाशने की परमिशन दी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एमसीडी कर्मचारियों के साथ मिलकर महरौली से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित मैदान गढ़ी के उस तालाब के पास में गये और श्रद्धा का सिर तलाशने के लिए तालाब के पानी को खाली करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस जब अपने सर्च ऑपरेशन को चला रही थी तो तालाब के आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। अब तालाबा से श्रद्धा का सिर बरामद हुआ है या नहीं, इस बारे में दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है।

मालूम हो कि कत्ल के आरोपी आफताब पूनावाला ने पुलिस पूछताछ में यह काबुल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या के बाद उसकी तीन तस्वीरों को नष्ट कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने आफताब के छतरपुर वाले उस फ्लैट से श्रद्धा का बैग भी बरामद कर लिया है, जहां आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक श्रद्धा के बैग से उसे उसके कुछ कपड़े और जूते मिले हैं।

वहीं आरोपी आफताब से हत्या के असल राज उगलवाने के लिए दिल्ली पुलिस उसे सोमवार को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ले जाएगी। जहां उसका नार्कोएनालिसिस टेस्ट किया जाएगा।

श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने शुरुआती पड़ताल में मेहरौली के जंगल से कथिततौर से उसकी 8 से 10 हड्डियां बरामद की हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजा गया है। पुलिस की पड़ताल में शामिल अहम ठिकाना आफताब पूनावाला का छतरपुर में स्थित वह फ्लैट है, जहां हत्या से पहले वे दोनों रह रहे थे। इसके साथ दिल्ली पुलिस गुरुग्राम के उस कॉल सेंटर को भी जीरो-इन कर रही है, जहां श्रद्धा के कत्ल का आरोपी आफताब काम करता था।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसमहरौलीहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टपति गोपी सिंह यादव ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी रोली देवी को बुरी तरह पीटा, गर्भपात के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से मौत?, 14 वर्षीय बेटी ने पुलिस से कहा-गर्भपात की गोलियां जबरदस्ती खिलाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो