लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा की चैट से हुआ सनसनीखेज खुलासा, आफताब ने बुरी तरह से की थी उसकी पिटाई, अस्पताल में कराना पड़ा था भर्ती

By रुस्तम राणा | Updated: November 18, 2022 18:31 IST

श्रद्धा वाकर की व्हाट्सएप बातचीत और दो साल पहले के दोस्तों और सहकर्मियों के साथ इंस्टाग्राम चैट से पता चलता है कि श्रद्धा को उनके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने इतनी बुरी तरह पीटा था कि उसे बाद में अस्पताल में तक भर्ती कराना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देआफताब पूनावाला ने श्रद्धा को इतनी बुरी तरह पीटा था कि उसे बाद में अस्पताल में तक भर्ती कराना पड़ा था सूत्रों ने कहा कि इस पिटाई से वह बिस्तर से उतर भी नहीं सकती थीं और बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा थाश्रद्धा की व्हाट्सएप बातचीत और दो साल पहले के दोस्तों और सहकर्मियों के साथ इंस्टाग्राम चैट से हुआ खुलासा

नई दिल्ली: श्रद्धा वालकर मर्डर केस में जैसे-जैसे तफ्तीश आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे मामले में नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं। लेकिन इन सभी खुलासों में एक बात कॉमन है और वह है हत्या के आरोपी आफताब द्वारा श्रद्धा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना। 

श्रद्धा वालकर की व्हाट्सएप बातचीत और दो साल पहले के दोस्तों और सहकर्मियों के साथ इंस्टाग्राम चैट से पता चलता है कि श्रद्धा को उनके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने इतनी बुरी तरह पीटा था कि उसे बाद में अस्पताल में तक भर्ती कराना पड़ा था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस पिटाई से वह बिस्तर से उतर भी नहीं सकती थीं और बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

जांचकर्ताओं का कहना है कि ये चैट तब की हैं जब वे मुंबई के पास अपने गृहनगर वसई में एक साथ रहते थे। व्हाट्सएप चैट में एक तस्वीर के साथ श्रद्धा ने लिखा, "मैं आज नहीं आ पाऊंगी क्योंकि कल की पिटाई के कारण मेरा बीपी लो हो गया है और मेरे शरीर में दर्द हो रहा है। मुझमें बिस्तर से उठने की ताकत नहीं है।" उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। बातचीत के स्क्रीनशॉट अब दिल्ली पुलिस के पास हैं।

24 नवंबर, 2020 की चैट में उसने अपने दोस्त से कहा कि उसे यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि वह (आफताब) आज बाहर चला जाए। जिसके बाद वह अपने माता-पिता से भी बात कर पाए। इस चैट से पता चलता है कि वह इस दुख के कारण एक तरह से टूट गई थी।

वहीं इससे पहले साल 2020 में श्रद्धा वालकर का इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने खुलासा किया है कि श्रद्धा को कंधे और पीठ में तेज दर्द के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उसके साथ आफताब भी मौजूद था। 

नालासोपारा के ओजोन मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में श्रद्धा का इलाज करने वाले डॉ एसपी शिंदे ने कहा कि कोई गंभीर चोट नहीं थी, लेकिन श्रद्धा ने कंधे और पीठ में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके कारण का खुलासा उन्होंने नहीं किया। अस्पताल में भर्ती के समय डॉक्टर ने आफताब को देखा उसके साथ देखा था। 

गौरतलब है कि 26 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब ने 18 मई को दिल्ली के छतरपुर स्थित अपने फ्लैट में हत्या कर दी थी।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला