लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने दाखिल किया 6,629 पन्नों का आरोप पत्र, आफताब ने की वकील बदलने की मांग

By रुस्तम राणा | Updated: January 24, 2023 17:39 IST

दिल्ली पुलिस की अधिकारी मीनू चौधरी ने बताया कि हमने आज श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में लगभग 6,000 पन्नों की चार्जशीट दायर की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की अधिकारी मीनू चौधरी ने बताया- हमने आज मामले में लगभग 6,000 पन्नों की चार्जशीट दायर कीइस मामले के मुख्य आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अपने वकील को बदलने की मांग की हैअदालत ने आफताब की न्यायिक हिरासत की अवधि दो सप्ताह के लिए बढ़ाई

नई दिल्ली: श्रद्धा वालकर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ मंगलवार को साकेत अदालत में 6,629 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया। साथ ही इस मामले के मुख्य आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अपने वकील को बदलने की मांग की है। अदालत ने आफताब की न्यायिक हिरासत की अवधि दो सप्ताह के लिए बढ़ाकर सात फरवरी तक कर दी। 

आफताब पर अपनी ‘लिव-इन-पार्टनर’ श्रद्धा की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े कर उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग हिस्सों में फेंकने का आरोप है। जब मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने पूछा कि आरोप पत्र कितने पन्नों का है, तो जांच अधिकारी ने कहा कि इसमें 6,629 पन्ने हैं। इस पर न्यायाधीश ने कहा, “यह बहुत बड़ा है। आखिरकार आज अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया।” दिल्ली पुलिस की अधिकारी मीनू चौधरी ने बताया कि हमने आज मामले में लगभग 6,000 पन्नों की चार्जशीट दायर की है।

अदालत ने आफताब की न्यायिक हिरासत की अवधि दो सप्ताह के लिए बढ़ाकर सात फरवरी तक कर दी। मंगलवार को न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर आफताब को वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान, आफताब ने अदालत से कहा कि वह अपने वकील एम एस खान को बदलना चाहता है।

आपको बता दें कि इस हत्याकांड में आफताब को पिछले साल 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में किराये के अपने फ्लैट में श्रद्धा की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा था कि आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की तथा उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर पर 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्हें अलग अलग इलाकों में कई दिनों तक फेंकता रहा।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्ली पुलिसहत्याकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...