लाइव न्यूज़ :

Shraddha Murder Case: तिहाड़ जेल में होगा आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट, जानलेवा हमले को देखते हुए लिया गया फैसला

By अनिल शर्मा | Updated: December 2, 2022 09:57 IST

एफएसएल के सूत्रों के मुताबिक, पॉलीग्राफी और नार्कों जांच के दौरान दिए गए उसके जवाबों का विश्लेषण किया जाएगा और पूनावाला को उसके द्वारा दिए गए जवाबों के बारे में बताया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट तिहाड़ जेल मे ही किया जाएगा। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के बाहर हुए हमले के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है।

नई दिल्ली: श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट गुरुवार को सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, चार सदस्यीय टीम 'पोस्ट नार्को टेस्ट' के लिए कुछ देर में आज सेंट्रल जेल का दौरा करेगी।  जेल अधिकारियों के मुताबिक,  आफताब पर हाल ही में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के बाहर हुए हमले के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है।

पुलिस के मुताबिक, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की चार सदस्यीय टीम और जांच अधिकारी पोस्ट नार्को टेस्ट  लिए केंद्रीय जेल का दौरा करेंगे। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पूनावाला को सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर रोहिणी के डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर हॉस्पिटल लाया गया और नार्को जांच सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई। जांच के बाद उसे चिकित्सीय निगरानी में रखा गया।

सूत्रों ने बताया कि पूनावाला की नार्को जांच सुचारू रूप से हुई और उससे इस बारे में कई सवाल पूछे गए कि हत्या कैसे की गई और उसने बाद में शरीर के अंगों को कैसे ठिकाने लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘पूनावाला से यह भी पूछा गया कि क्या उसने वालकर की हत्या की थी, जिसका उसने ‘हां’ में उत्तर दिया और कहा कि उस समय वह गुस्से में था। जब उससे उसके शव को काटने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा कि उसने आरी का इस्तेमाल किया था।’’

एफएसएल के सूत्रों के मुताबिक, पॉलीग्राफी और नार्कों जांच के दौरान दिए गए उसके जवाबों का विश्लेषण किया जाएगा और पूनावाला को उसके द्वारा दिए गए जवाबों के बारे में बताया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नार्को जांच से पहले पूनावाला की रक्तचाप, नाड़ी की गति, शरीर का तापमान और दिल की धड़कन की जांच समेत अन्य सामान्य जांच की गई। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के तहत, पूनावाला और उसकी जांच कर रही नार्को टीम की पूरी जानकारी के साथ एक सहमति फॉर्म उसके समक्ष पढ़ा गया। फॉर्म पर उसके हस्ताक्षर लेने के बाद नार्को जांच की गई।

 

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी