लाइव न्यूज़ :

Shraddha Murder Case: आफताब ने श्रद्धा की मां की मौत के बाद मिले पैसे हड़पे थे, शव को टुकड़े करते समय गांजे के नशे में था

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 22, 2022 14:28 IST

श्रद्धा हत्याकांड को अंजाम देने वाले आफताब ने कोर्ट में जज के सामने बयान दिया है कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा को जान से मार दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देआफताब ने श्रद्धा के कत्ल के बाद जो हैवानियत की, उस वक्त कथित तौर पर वो गांजे के नशे में थाजज के सामने आफताब ने कबूला कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा का कत्ल कर दिया था दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि मेहरौली के जंगल में मिले जबड़े के टुकड़े श्रद्धा के हो सकते हैं

दिल्ली: देश को झंकझोर देने वाले श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कत्ल के आरोपी आफताब ने पूछताछ में इस बात को कबूल किया है कि वो नशे का आदी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा के कत्ल के बाद शव के साथ जो हैवानियत की वो कथित तौर पर उसने नशे में की। वहीं कोर्ट में जज के सामने आफताब ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा का कत्ल गुस्से में आकर किया है।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने यह भी दावा किया है कि मेहरौली के जंगल में मिले जबड़े के टुकड़े श्रद्धा के हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस इस मामले में जिस तरह का दावा कर रही है, वो बेहद चौंकाने वाला है। समाचार वेबसाइट जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा के कत्ल का आरोपी आफताब आदतन नशेड़ी है। आफताब ने झगड़े के बाद कथित तौर पर गांजे के नशे में श्रद्धा का गला घोंट दिया था। इतना ही नहीं मौत के बाद जब उसने शव के साथ हैवानियत की तो उस समय भी वो नशा कर रहा था।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस का दावा है कि श्रद्धा की मां की मौत के बाद बतौर नॉमिनी श्रद्धा को कुछ पैसे हासिल हुए थे, जिसे आफताब ने जबरिया धमकाकर श्रद्धा से ले लिये थे। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आफताब ने श्रद्धा से बहुत सारे पैसे ले रखे थे। आफताब ड्रग्स हासिल करने के लिए श्रद्धा से अक्सर पैसे लेता रहता था। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है क‍ि आफताब नशे के चक्कर में ही श्रद्धा को लेकर हिमाचल प्रदेश के तोशगांव गया था। तोशगांव के संबंध में दावा किया जाता है कि वहां पर कथिततौर से अवैध नशे का कारोबार होता है।

इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने बताया कि आफताब के चैट से इस बात का भी खुलासा हुआ है क‍ि वो गुड़गांव के जिस कॉल सेंटर में काम करता था, वहां भी उसके साथ कुछ लोग ड्रग्‍स लेते थे। आफताब श्रद्धा के साथ मुंबई और दिल्ली में ल‍िव इन में रहा, लेक‍िन उसके संबंध कई अन्य लड़कियों से भी कथिततौर से संबंध थे। आफताब मामले में जुटी हुई दिल्ली पुलिस ने मुंबई के उस कूरियर कंपनी के मालिक से भी पूछताछ की है, जिसके जरिये आफताब ने श्रद्धा की कत्ल के बाद कुछ सामान मुंबई से द‍िल्‍ली मंगवाया था। 

पुलिस पूछताछ में कूरियर कंपनी के मालिक गोविंद यादव ने बताया कि आफताब ने उसकी कंपनी के जरिये बीते जून में दिल्ली के एक पते पर घरेलू चीजें मसलन फ्रिज, बर्तन और कपड़े मंगवाए थे। जिसके लिए आफताब ने कंपनी को बतौर किराया 20 हजार रुपए दिया था।

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीदिल्ली पुलिसमुंबईक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?