लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में टिकटॉक पर वीडियो बनाते वक्त चली गोली, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: April 14, 2019 23:23 IST

डियो बनाने की कोशिश के दौरान सलमान पर निशाना साधा लेकिन पिस्तौल से निकली गोली उसके बाएं गाल पर लगी।

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल: राष्ट्रीय राजधानी में 19 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके दोस्त ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात उस वक्त हुई जब वे पिस्तौल के साथ मोबाइल ऐप टिकटॉक पर एक वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बीती रात सलमान अपने दोस्तों सोहेल और आमिर के साथ कार से इंडिया गेट गया हुआ था। लौटते समय कार चला रहे सलमान के बगल में बैठे सोहेल ने एक देसी पिस्तौल निकाली।

उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश के दौरान सलमान पर निशाना साधा लेकिन पिस्तौल से निकली गोली उसके बाएं गाल पर लगी। पुलिस ने बताया कि आमिर क्रेटा कार की पीछे वाली सीट पर बैठा था। यह घटना मध्य दिल्ली के बाराखंभा रोड से लगे रणजीत सिंह फ्लाईओवर के नजदीक हुई।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दोनों दोस्त घबरा गये और दरियागंज में सोहेल के रिश्तेदार के घर गये और खून से सने कपड़े बदले। फिर रिश्तेदार के साथ वे सलमान को पास के एलएनजेपी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बाराखंभा रोड पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आमिर, सोहेल और एक अन्य व्यक्ति शरीफ को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :दिल्लीक्राइमटिक टॉक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने