लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के बाद महाराष्ट्र के अमरावती में निर्मम हत्या, एनआईए और पुलिस टीम कर रही जांच, देखें वीडियो

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 2, 2022 18:53 IST

उदयपुर हत्याकांड पर पूरे देश में रोष है। महाराष्ट्र के अमरावती में 21 जून को हुई हत्या को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। 54 साल के शख्स की हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए और पुलिस टीम जांच कर रही है। महाराष्ट्र के अमरावती में 21 जून को एक 54 साल के शख्य की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के पीछे भी नूपुर शर्मा का विवादित बयान हो सकता है। 

अमरावतीः उदयपुर में हुए निर्मम हत्याकांड से पूरा देश सहम गया है। पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करने के बाद दो लोगों ने इस हत्या को अंजाम दिया। बकायदा वीडियो भी बनाया। हालांकि मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और दोनों के आतंकी कनेक्श्न को लेकर एनआईए और पुलिस टीम जांच कर रही है।

वहीं उदयपुर जैसे ही हत्याकांड की जानकारी अमरावती से भी सामने आ रही है। महाराष्ट्र के अमरावती में 21 जून को एक 54 साल के शख्य की हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि इस हत्याकांड के पीछे भी नूपुर शर्मा का विवादित बयान हो सकता है। 

54 साल के केमिस्ट की हुई थी हत्या

बता दें कि अमरावती जिले में 21 जून को 54 साल के केमिस्ट उमेश प्रह्लादराव कोल्हे की साजिश के तहत हत्या कर दी गई थी। जांच के मुताबिक जो हत्या हुई वह पैगंबर पर नूपुर शर्मा के विवादित बयानों के समर्थन की वजह से हुई।

उमेश के बेटे संकेत कोल्हे की तरफ से दर्ज शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मामले में दो लोगों, मुदस्सिर अहमद और शाहरुख पठान  को 23 जून को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद सामने आया कि उमेश की हत्या में चार और लोग शामिल थे। फिलहाल एक आरोपी को छोड़ कर सब पुलिस की गिरफ्त में हैं। 

कैमिस्ट के बेटे संकेत ने बताया हत्या वाली रात क्या हुआ 

मामले को लेकर दर्ज हुई शिकायत के मुताबिक  21 की जून की रात कैमिस्ट अपनी दुकान बंद कर जा रहा था तब महिला कॉलेज न्यू हाई स्कूल के गेट के पास अचानक दो मोटरसाइकिल सवारों ने उमेश को रोक दिया। इसके बाद एक हमलावर ने उनके गले के बाईं तरफ चाकू से वार कर दिया।

इससे उमेश खून से लथपथ होकर सड़क पर ही गिर गए। उस वक्त उनका बेटा संकेत उनके साथ ही था। बेटे संकेत का कहना है कि इस घटना के बाद उसने मदद की आवाज लगाई और लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे। आसपास के कुछ लोगों की मदद से उमेश को पास के ही एक्सॉन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।  

एक आरोपी ने बताई हत्या की वजह 

फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि पकड़े गए एक आरोपी ने ये कहा कि कोल्हे ने नूपुर शर्मा का समर्थन किया इसलिए उनको मरना ही था। बता दें कि हत्या से कुछ दिन पहले ही उमेश कोल्हे ने एक गु्रप में नुपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने हुए एक पोस्ट शेयर किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनूपुर शर्मामहाराष्ट्रएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए