लाइव न्यूज़ :

अटारी बॉर्डर के पास पुलिस-बदमाशों के बीच एनकाउंटर में मूसेवाला की हत्या में शामिल एक शूटर ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल

By शिवेंद्र राय | Updated: July 20, 2022 15:13 IST

अटारी बार्डर पर पिछले 3 घंटे से गैंगस्टर व पुलिस के आपसी मुठभेड़ जारी है और रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। जारी मुठभेड़ में तीन पुलिस वाले भी घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटरों को घेराअटारी सीमा के पास गांव में हो रही है मुठभेड़पंजाब पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद

अटारी: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो शूटर्स को पंजाब पुलिस ने अटारी सीमा के पास घेर लिया है। दोनो ओर से फायरिंग हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार अटारी सीमा के पास भकना कलां गांव में जिन दो शूटर्स को घेरा गयी है वो जगरूप रूपा और मनप्रीत उर्फ मनु खुसा हैं। पंजाब पुलिस ने बदमाशों से निपटने के लिए पूरे जिले से भारी पुलिस फोर्स बुला ली है। मौके पर पंजाब पुलिस की बख्तरबंद गाड़ियां भी मौजूद हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक शूटर को ढेर कर दिया गया है। इसे जगरूप रूपा बताया जा रहा है लेकिन अभी तक पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

जिस जगह ये मुठभेड़ हो रही है वह पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर है। दोनो शूटर एक कमरे में छुपे बताए जा रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटनास्थल पर पंजाब पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं।

मूसेवाला के कत्ल में शामिल शार्प शूटर मनप्रीत मनु और जगरूप रूपा के बारे में पंजाब पुलिस को हाल ही में अहम सुराग मिला था। शार्पशूटर अंकित सेरसा से पूछताछ में पता चला था कि कत्ल के बाद यह दोनों पंजाब में ही छुपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। कुछ दिन पहले ही ये दोनो ही पंजाब के तरनतारण में देखे गए थे। तब से ही पंजाब पुलिस सक्रिय हो गई थी। पुलिस लगातार इन गैंगस्टरों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

बता दें कि मूसेवाला का मर्डर बीती 29 मई को हुआ था। इस मामले में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई मुख्य आरोपी है। इस मामले में पुलिस पहले ही कई बड़ी गिरफ्तारियां कर चुकी है। मूसेवाला की हत्या उस समय की गई थी जब वह अपनी थार गाड़ी में बैठकर घर से निकले थे। 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालापंजाबPunjab Policeएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने