लाइव न्यूज़ :

पिता और पुत्र ने कुल्हाड़ी एवं फरसे से वार कर बीच बाजार में सरेआम विधवा भाभी को मार डाला, दो भतीजों को किया घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2021 14:35 IST

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतका का एक बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है और शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती है।

Open in App
ठळक मुद्देविधवा भाभी मंजुलता भार्गव की कुल्हाड़ी एवं फरसे से वार कर हत्या कर दी।दो बेटों विनय एवं गिर्राज को घायल कर दिया।विनय की शिकायत पर राजू एवं राधाशरण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

शिवपुरीः जिले के भौंती कस्बे में चबूतरा बनाने के मामूली विवाद में 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के साथ मिलकर कथित रूप से कुल्हाड़ी एवं फरसे से वार कर बीच बाजार में सरेआम बृहस्पतिवार को अपनी भाभी की हत्या कर दी और उसके दो बेटों को घायल कर दिया।

 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतका का एक बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है और शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती है। यह जानकारी पुलिस ने दी है। भौंती पुलिस थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि राजू भार्गव ने अपने बेटे राधाशरण (20) के साथ मिलकर अपनी विधवा भाभी मंजुलता भार्गव की कुल्हाड़ी एवं फरसे से वार कर हत्या कर दी और उसके दो बेटों विनय एवं गिर्राज को घायल कर दिया।

उन्होंने कहा कि विनय की शिकायत पर राजू एवं राधाशरण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश जारी है। भौंती कस्बा शिवपुरी जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर है। मिश्रा ने कहा कि जिले के भौंती कस्बा निवासी राजू अपनी भाभी मंजूलता के मकान के पास बैठने के लिए पत्थर का चबूतरा बनवा रहा था। इस पर मंजुलता के बेटे विनय ने राजू से कहा कि वह चबूतरा थोड़ी दूरी पर बनवा ले, नहीं तो आए दिन कहासुनी व झगड़े होंगे।

उन्होंने कहा कि इसी बात पर राजू झगड़ा करने लगा। इसी बीच राजू का बेटा राधाशरण भी वहां आ गया और झगड़े में शामिल हो गया। कुछ देर में कहा-सुनी से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि राजू और राधाशरण ने कुल्हाड़ी और फरसे निकाल लाए और विनय पर हमला कर दिया। मिश्रा ने बताया कि विनय ने तो जैसे-तैसे भाग कर अपनी जान बचाई। लेकिन तभी झगड़ा सुनकर घर के बाहर आई मंजुलता और उसके छोटे बेटे गिर्राज पर दोनों आरोपी टूट पड़े और कुल्हाड़ी और फरसे से उन पर भी हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि हमले से बचने के लिए दोनों मां-बेटे भागने लगे, लेकिन घायल मंजुलता को भागते-भागते ठोकर लग गई और वह गिर गई। तभी आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बेटा गिर्राज गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने बताया कि गिर्राज की रीढ़ की हड्डी और सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोटें आई हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए