लाइव न्यूज़ :

आठ वर्षीय बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गला दबाकर मार डाला, टॉफी दिलाने के बहाने घर बुलाया, शव को गेहूं के कूप में छुपाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2022 20:45 IST

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को दी।आरोपी उत्तम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।दादी जब कूप से गेहूं निकाल रही थी तो कूप में उसे मासूम की लाश पड़ी मिली।

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आठ वर्षीय बच्ची से उसके पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना तेंदुआ पुलिस थाने इलाके एक गांव में शुक्रवार को हुई। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को दी।

 

तेंदुआ पुलिस थाना प्रभारी अंकित उपाध्याय ने बताया, ‘‘14 जनवरी को जब यह घटना हुई, उस वक्त उसके परिजन उसे घर छोड़कर पास ही लगे संक्रांति मेले में गए थे। जब वे वापस घर आए तो बच्ची घर से गायब मिली। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की।’’

उन्होंने कहा कि इसी बीच 15 जनवरी को शाम के समय पड़ोसी उत्तम नारायण (35) की दादी जब कूप से गेहूं निकाल रही थी तो कूप में उसे मासूम की लाश पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि तब पता चला कि उत्तम ने इस बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर भेद खुलने के डर से उसकी गला दबा कर हत्या करके शव को गेहूं के कूप में छुपा दिया। उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने बच्ची का शव बरामद करके बलात्कार और हत्या के आरोपी उत्तम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसको गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ : अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में दोस्त की हत्या

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक 22 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। धरसिनवा थाना प्रभारी के. के. बाजपेई ने कहा कि मुंगेली जिले के दुलेश्वर पात्रे (22) को शक था कि उसकी पत्नी के साथ उसके दोस्त मनोज कुमार (39) का अवैध संबंध था।

मनोज पंजाब का रहने वाला था। उन्होंने कहा, ‘‘कुमार का शव 14 जनवरी को बरामद किया गया था। जांच का दायरा पात्रे के इर्द-गिर्द था, जिसने पहले तो पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसने कुमार की मोहदा गांव में गला घोटकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए