लाइव न्यूज़ :

शिवहरः बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से 27 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने गार्ड प्रवीण कुमार सिंह को गोली मारी, सात लोग ने घटना का अंजाम दिया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2023 16:35 IST

बिहार के शिवहर जिले के पिपराही थाना अंतर्गत अंबा कला हाई स्कूल परिसर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से लुटेरों ने बृहस्पतिवार को 27 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर बैंक शाखा का निरीक्षण किया।घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।जख्मी बैंक गार्ड को पिपराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों का हौसला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बैंक लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं तो आम बात हो गई हैं। इसी कड़ी में शिवहर में बेखौफ अपराधियों ने बैंक लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिले के पिपराही में बैंक ऑफ बड़ौदा के अंबा कला शाखा से गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने सुबह बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही करीब 27 लाख रुपए की लूट लिए।

इस घटना से हड़कंप की स्थिति मची हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज जो सामने आया है, उसमें सात लोग कोई मास्क तो कोई हेलमेट पहने लोकर से पैसे निकालते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी बैंक कर्मी पहुंचने के बाद शाखा को खोलकर अपने-अपने काम में लग गए। इसी दौरान सात की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने अंदर घुसकर सभी कर्मियों को गन पाइंट पर ले लिया।

लॉकर की चाबी लेकर बदमाशों ने सारे पैसे लूट लिए। घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब सभी कर्मी बैंक मैनेजर की उपस्थिति में कैश का मिलान कर रहे थे। वहीं अपराधियों ने गार्ड प्रवीण कुमार सिंह को गोली भी मारी है। जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं कैश लूटने के बाद निकलते-निकलते अपराधियों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में सनसनी फ़ैल गई है। घटना के बाद बैंक कर्मियों द्वारा स्थानीय थाना की पुलिस को जानकारी दी गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले का पुलिस महकमा घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सीमाओं को सील कर दिया गया है। अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली