लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः एक और शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या, अधजला मिला शव

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 20, 2018 23:14 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कदम ने बताया कि शैलेश निसे (36) गणेशपुरी के पास मृत मिले। उनका शव आधा जला हुआ था।

Open in App

मुंबई, 20 अप्रैलः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां शिवसेना के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि ठाणे जिले की भिवंडी तहसील में अज्ञात लोगों ने शिवसेना के कार्यकर्ता की हत्या कर दी। युवक का शव अधजला मिला, जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले जिंदा जलाने की कोशिश की गई है।

इधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कदम ने बताया कि शैलेश निसे (36) गणेशपुरी के पास मृत मिले। उनका शव आधा जला हुआ था। उन्होंने कहा कि निमसे शाहपुर तहसील में पार्टी के स्थानीय नेता थे। मामले की जांच की जा रही है।

इससे पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर जिलें में शिवसेना के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना आठ अप्रैल की थी, जहां केड़गांव स्थित शाहुनगर इलाके में अहमदनगर महा नगर पालिका चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना के दो नेताओं को गोली मार उनकी हत्या कर दी गई थी।

वारदात के बाद इलाके में  सनसनी फैल गई थी। बताया गया था कि घटना के बाद दोनों नेताओं के शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे थे। मारे गए शिवसेना के नेताओं के नाम संजय कोटकर और वसंत ठुबे थे।

अहमदनगर महा नगर पालिका उपचुनाव में कांग्रेस के विशाल कोटकर विजयी घोषित हुए थे। वे पूर्व महापौर व अशोक लांडे की हत्या के मामले में सजा काट रहे संदीप कोटकर के भाई हैं। उपचुनाव में भाजपा व शिवसेना प्रत्याशी पराजित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, इस चुनावी विवाद के चलते  शिवसेना के इन दो स्थानीय नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

इसके बाद अहमदनगर पुलिस ने हत्या के संबंध में राकांपा विधायक संग्राम जगताप और एक संदिग्ध शूटर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :हत्याकांडशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप