लाइव न्यूज़ :

शिवसेना सांसद ने जिस महिला को गिफ्ट किया iPhone 12, दिये 56 लाख रुपये, वो ही करने लगी ब्लैकमेल, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 13, 2022 20:22 IST

शिवसेना सांसद राहुल शेवाले का आरोप है कि एक महिला उनसे वित्तीय सहायता मांगने के बहाने संपर्क में आयी और उसके बाद धीरे-धीरे कथित तौर पर उन्हें शादी करने का दबाव डालने लगी, जबकि सांसद शेवाले शादीशुदा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने मुंबई की कोर्ट में कहा कि एक महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैकोर्ट के आदेश पर साकीनाका पुलिस ने मामले में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैमहिला को सांसद महोदय अब तक 54 लाख रुपये और एक आईफोन 12 गिफ्ट कर चुके हैं

मुंबई: शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक महिला ने उन्हें कथित रूप से धोखा देकर ब्लैकमेल करके जबरन वसूली की और सार्वजनिक तौर पर बदनाम करने की धमकी दी। सांसद राहुल शेवाले ने इस संबंध में सीधे अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायती आवेदन दिया, जिसके बाद कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए साकीनाका पुलिस थाने को महिला के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।

समाचार वेबसाइट 'मिड डे' के मुताबिक सांसद को कथिततौर पर बदनामी की धमकी देने वाली महिला ने व्यवसाय के संबंध में सांसद महोदय से मुलाकात की थी। सांसद का आरोप है कि महिला उनसे वित्तीय सहायता मांगने के बहाने संपर्क में आयी और उसके बाद धीरे-धीरे उन्हें शादी करने का दबाव डालने लगी, जबकि सांसद शेवाले शादीशुदा हैं। सांसद ने कहा कि महिला उन्हें पत्नी से तलाक लेने के ब्लैकमेल कर रही है और उस बहाने उनसे पैसों की उगाही करने लगी।

सांसद शेवाले ने बीते मई में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अपना शिकायती आवेदन दिया, जिसके मुताबिक रिंकी गोडसन बैक्सला नाम की महिला से उनकी मुलाकात एक करीबी दोस्त ने फरवरी 2020 में कराई थी। शेवाले के दोस्त ने महिला का परिचय बतौर बिजनेसवुमन बताया। लेकिन साथ ही यह भी कहा कि कोविड-19 के कारण महिला का पूरा बिजनेस चौपट हो चुका है। इसलिए उसे कुछ आर्थिक मदद की जरूरत है।

चूंकि महिला रोजाना सांसद से मिल नहीं सकती थी, इसलिए वो उसने मैसेज और फोन कॉल के जरिए बराबर संपर्क में रहती। थोड़े महीने के बाद सांसद शेवाले ने महिला की आर्थिक मदद की लेकिन इसके बाद महिला ने बराबर पैसों की मांग शुरू कर दी।

शिवसेना सांसद का कहना है कि जबरन वसूली की धमकी देने के बाद महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया कि वह उनके साथ रिश्ते में है। जब शेवाले ने उसे यह सब बंद करने के लिए कहा तो उसने धमकी दी कि अगर वह अपनी पत्नी को तलाक नहीं देंगे और मुझसे शादी नहीं करेंगे तो मैं सोशल मीडिया पर सभी को बता दूंगा कि मेरा शिवसेना सांसद राहुल शेवाले के साथ अवैध संबंध है।

कोर्ट में दी गई शिकायत के मुताबिक सांसद राहलु शेवाले अब तक उस महिला को 56 लाख रुपये दे चुके हैं साथ में उन्होंने आईफोन 12 भी उसे गिफ्ट में दिया है। इस मामले में साकीनाका थाने के पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमने माननीय कोर्ट के आदेश पर सांसद राहुल शेवाले को धमकी देने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

टॅग्स :शिव सेनामुंबई पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए