लाइव न्यूज़ :

Shimla Girl Murder: होटल में 26 वर्षीय युवती का शव बैग से बरामद, स्टाफ ने पुलिस को दी सूचना, साथ आया युवक अरेस्ट, हत्या के पीछे का मकसद और दोनों के बीच आखिर क्या है रिश्ता...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2024 18:09 IST

Shimla Girl Murder: पुलिस उपाधीक्षक के डी शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम को होटल के एक कर्मी ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति एक बड़ा सा बैग वाहन में लेकर जा रहा है, जिसपर शक हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और होटल के बाहर बैग से युवती का शव बरामद किया।अधिकारी ने बताया कि आरोपी होटल से फरार हो गया। पुलिस को न तो आरोपी की तस्वीर मिली और न ही कोई दस्तावेज क्योंकि बुकिंग युवती के नाम पर की गयी थी।

Shimla Girl Murder: हिमाचल में मनाली के एक होटल में 26 वर्षीय एक युवती का शव एक बैग से बरामद हुआ। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, युवती भोपाल की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि युवती एक व्यक्ति के साथ सोमवार को होटल में आई थी। पुलिस उपाधीक्षक के डी शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम को होटल के एक कर्मी ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति एक बड़ा सा बैग वाहन में लेकर जा रहा है, जिसपर शक हुआ।

उन्होंने बताया, ''इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और होटल के बाहर बैग से युवती का शव बरामद किया।'' अधिकारी ने बताया कि आरोपी होटल से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को न तो आरोपी की तस्वीर मिली और न ही कोई दस्तावेज क्योंकि बुकिंग युवती के नाम पर की गयी थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने खोज अभियान चलाया और बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद और दोनों के बीच के रिश्ते का पता लगाया जाना बाकी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीशिमलाPoliceहत्याहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए