लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़: बच्ची की मां ने दोषी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- असलम ने अपनी 4 साल की बेटी का किया था रेप

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 7, 2019 15:29 IST

अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या: परिजनों ने आशंका जताई थी कि बच्ची की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया, जिसके बाद कुत्तों ने मिट्टी खोदकर शव को नोंच डाला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है, बलात्कार का कोई संकेत नहीं मिला। 

Open in App
ठळक मुद्देमासूम बच्ची 31 मई को अपने घर के बाहर से गायब हो गई थी। अलीगढ़ पुलिस ने कहा कि दो जून को एक कचरे के डिब्बे में बच्ची के शव के टुकड़े मिले।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) आकाश कुल्हाड़ी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि बच्ची की मौत गला घुटने से हुई ।

अलीगढ़ में 10 हजार रुपये के लिए ढाई साल की बच्ची की हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने जांच के सिए एसआईटी टीम का गठन किया है। बच्ची की मां शिल्पा शर्मा ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। इसके अलावा शिल्पा शर्मा ने आरोपी पर एक बड़ा आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बात करते हुए शिल्पा शर्मा ने कहा है कि असलम नाम के आरोपी ने अपनी चार साल की बेटी के साथ भी रेप किया था और उसकी पत्नी अपनी बेटी को लेकर अपने पिता के घर चली गई थी।

बच्ची की मां शिल्पा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से जांच की गुहार लगाई है। शिल्पा शर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा है, मैं पीएम मोदी और सीएम योगी से गुजारिश करती हूं कि मेरी बेटी के हत्यारों को मौत की सजा दी जाए। दोषी अगर 7 साल में ही छूटकर आ जाते हैं तो वे अपराध करने के लिए और प्रोत्साहित होंगे।

जानें अलीगढ़ मर्डर केस के बारे में

मासूम बच्ची 31 मई को अपने घर के बाहर से गायब हो गई थी। अलीगढ़ पुलिस ने कहा कि दो जून को एक कचरे के डिब्बे में बच्ची के शव के टुकड़े मिले और आशंका है कि पैसों से संबंधित विवाद के कारण बच्ची की जान ली गयी। पुलिस ने बताया कि अपराध के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया जायेगा। इस मामले में एक इंस्पेक्टर, एक सिपाही और तीन दरोगा को निलंबित किया गया है। यूपी पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच फास्ट ट्रैक में होगी। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) आकाश कुल्हाड़ी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि बच्ची की मौत गला घुटने से हुई । उन्होंने बच्ची के साथ बलात्कार होने की बात से इनकार किया। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची के शव को कुत्तों ने नोंच डाला था। परिजनों ने रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि बच्ची की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया, जिसके बाद कुत्तों ने मिट्टी खोदकर शव को नोंच डाला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है, बलात्कार का कोई संकेत नहीं मिला। 

टॅग्स :अलीगढ़उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये