लाइव न्यूज़ :

Sheikhpura Major accident: तेज गति से आ रहे ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे टेम्पो को मारी टक्कर, 6 की मौत और 8 घायल, मौत से जूझ रहे 4

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2025 16:30 IST

Sheikhpura Major accident: मृतकों की पहचान बेंगुचा गांव (थाना करंडे) निवासी राहुल कुमार, आशा देवी, सुरती देवी, निशा कुमारी, राजकुमार साव और महेश कुमार के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देSheikhpura Major accident: उम्र लगभग 10 वर्ष है, जबकि अन्य की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच बताई गई है।Sheikhpura Major accident: टेम्पो चालक सुमन कुमार तथा यात्री दीपक कुमार, सुषमा देवी और प्रियंका कुमारी शामिल हैं।Sheikhpura Major accident: हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Sheikhpura: बिहार के शेखपुरा जिले में मंगलवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में टेम्पो सवार छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि घायलों में चार की स्थिति गंभीर बताई गई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित वर्द्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

शेखपुरा के यातायात थाना के थानाध्यक्ष सदाशिव ने बताया कि हादसा शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333-ए पर मनियांडा मोड़ के पास दोपहर करीब एक बजे हुआ। उन्होंने कहा कि तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे टेम्पो को सीधी टक्कर मार दी जिससे टेम्पो पर सवार सभी 14 लोग घायल हो गए।

घायलों को तत्काल शेखपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य की मौत उपचार के दौरान हो गई। मृतकों की पहचान बेंगुचा गांव (थाना करंडे) निवासी राहुल कुमार, आशा देवी, सुरती देवी, निशा कुमारी, राजकुमार साव और महेश कुमार के रूप में की गई है।

मृतकों में निशा कुमारी की उम्र लगभग 10 वर्ष है, जबकि अन्य की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच बताई गई है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को वर्द्धमान मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है जिनमें टेम्पो चालक सुमन कुमार तथा यात्री दीपक कुमार, सुषमा देवी और प्रियंका कुमारी शामिल हैं।

बाकी चार घायलों का उपचार सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बताया गया कि टेम्पो सवार सभी यात्री चेवाड़ा प्रखंड के चेवाड़ा और करंडे थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों से बाजार करने शेखपुरा पहुंचे थे। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्घटनापटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए