लाइव न्यूज़ :

सुनंदा पुष्कर की 'मर्डर मिस्ट्री' से उठा पर्दा, 'सीक्रेट नोट' में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 13, 2018 06:07 IST

17 जनवरी 2014 को दिल्ली के लीला पैलेस होटल के एक कमरे में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की लाश संदिग्ध हालत में मिली थी।

Open in App

नई दिल्ली, 13 मार्च। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत पर रहस्य अब और गहरा गया है। जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एक टीम ने इस 'मर्डर मिस्ट्री' को लेकर कहा है कि सुनंदा पुष्कर की हत्या की गई थी। दिल्ली के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर बीएस जैसवाल ने अपनी रिपोर्ट में इस बात के संकेत दिए हैं कि सुनंदा की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि उनकी हत्या हुई थी। 

इतना ही नहीं जैसवाल ने अपनी यह रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के तत्कालीन ज्वाइंट कमिश्नर (दक्षिण क्षेत्र) को सौंपी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसवाल ने अपनी रिपोर्ट में एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि सुनंदा के शरीर पर दांत से काटे जाने के निशान, सीरींज के घाव सहित हाथापाई के दौरान आए खरोंच के निशान मिले थे जो उनकी हत्या की तरफ साफ इशारा करते हैं।

इस सीक्रेट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक 52 वर्षीय सुनंदा पुष्कर जहर से हुई। उन्हें एल्प्राजोलाम जहर का डोज दिया गया था। सुनंदा के शरीर पर मिले सभी जख्म जबरन दिए गए। हालांकि, ये जख्म इंजेक्शन मार्क को छोड़कर मौत का कारण नहीं बन सकते और उनके शरीर पर ये जख्म हाथापाई के दौरान आए।

इस रिपोर्ट में सुनंदा पुष्कर के शरीर पर मिले जख्मों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि सुनंदा के शरीर पर इंजेक्शन लगाने और दांत से कांटने के निशान मिले। कुछ घाव ऐसे मिले जो उनकी मौत से 12 घंटे पहले से लेकर 4 दिन के दौरान दिए गए। 

'सीक्रेट नोट' में आगे कहा गया है कि, यह कहना मुनासिब होगा कि सुनंदा पुष्कर के शरीर पर हाथापाई के निशान थे। सुनंदा पुष्कर और उनके पति शशि थरूर के निजी सहायक नरायन सिंह के बयान को देखने पर ऐसा लगता है कि सुनंदा के शरीर पर ये चोट के निशान उनके पति शशि थरूर के साथ हुई हाथापाई के दौरान आए होंगे। हालांकि, इस तथ्य की जांच आगे की जाएगी।

गौरतलब है कि 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के लीला पैलेस होटल के एक कमरे में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की लाश संदिग्ध हालत में मिली थी। सुनंदा की मौत के चार साल बीत जाने के बाद भी दिल्ली पुलिस अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट