लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: 13 साल की बच्ची से 8 महीने में 80 लोगों ने किया बलात्कार, अब तक 74 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 20, 2022 21:58 IST

हैदराबाद में 13 साल की एक नाबालिग के साथ 80 लोगों ने बलात्कार किया, जिसमें करीब 35 दलाल थे और अन्य ग्राहक थे। आठ महीनों तक यौन प्रताड़ना झेलनी वाली इस लड़की को जबरन जिस्मफरोशी के लिए आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग कोठों पर भेजा जाता रहा।

Open in App
ठळक मुद्दे13 साल की एक बच्ची के साथ 80 लोग ने आठ महीने के दौरान कई बार बलात्कार कियाजिन 80 लोगों ने बच्ची के साथ बलात्कार किया था, उनमें करीब 35 दलाल थे और अन्य ग्राहक थेपुलिस इस शर्मनाक मामले में अब तक कुल 74 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है

हैदराबाद: हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली बलात्कार की घटना सामने आयी है। मीडिया रपट के अनुसार एक 13 साल की बच्ची से कम से कम 80 लोग ने आठ महीने के दौरान बलात्कार किया। इन आठ महीनों में पीड़ित बच्ची को आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग कोठों पर भेजा जाता रहा।

जिन 80 लोगों ने बच्ची के साथ बलात्कार किया था, उनमें करीब 35 दलाल थे और अन्य ग्राहक थे। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में 10 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में अब तक 74 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने इस बच्ची को गुंटूर जिले से बरामद किया।

खबरों के अनुसार इस बच्ची को एक महिला ने गोद लिया था। उस महिला ने बच्ची की मां से पिछले साल जून में एक कोविड अस्पताल में दोस्ती की थी।

बच्ची की मां की जब कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गयी तो मुख्य आरोपी स्वर्णा कुमारी ने उसकी देखभाल करने का हवाला देकर उसे अपने साथ ले गयी। बच्ची के पिता को इस बारे में कुछ भी नहीं पता था।

अगस्त 2021 में बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी तो बच्ची की तलाश शुरू हुई। इस मामले में अभी छह अन्य अभियुक्त फरार चल रहे हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस साल जनवरी में इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई थी। गुंटूर वेस्टजोन पुलिस ने 19 अप्रैल को जिन 10 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया उनमें एक बीटेक छात्र भी है।

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए