लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुरः पति और पुत्र को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी महिला, तीन जवान बेटों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या की, गांव में पुलिस बल तैनात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2022 13:56 IST

जलालाबाद के थानाप्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया की बुधवार आठ बजे डहरपुर गांव में ममता (40) तथा उसके प्रेमी रमन पाल (42) की उसके पति ओम पाल कुशवाहा एवं उसके तीन जवान बेटों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। ममता की शादी ओमपाल कुशवाहा के साथ हुई थी और दोनों के तीन जवान बेटे हैं।

शाहजहांपुरःउत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक महिला और उसके प्रेमी की उसके पति एवं लड़कों ने कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जलालाबाद के थानाप्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया की बुधवार आठ बजे डहरपुर गांव में ममता (40) तथा उसके प्रेमी रमन पाल (42) की उसके पति ओम पाल कुशवाहा एवं उसके तीन जवान बेटों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी है।

 

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। सिंह ने बताया कि ममता की शादी ओमपाल कुशवाहा के साथ हुई थी और दोनों के तीन जवान बेटे हैं। थाना प्रभारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व गांव के ही रमन पाल के साथ ममता की दोस्ती हो गई और वह पति एवं बेटों को छोड़कर उसी के साथ रहने लगी।

इसी बात से क्षुब्ध होकर आज ओमपाल कुशवाहा एवं उनके बेटों ने महिला और उसके प्रेमी की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सिंह ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज