लाइव न्यूज़ :

दो माह की बच्ची की हत्या, दादा और चाची अरेस्ट, बेटे की शादी से खुश नहीं थे परिजन, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2021 15:12 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बुधवार को बताया कि थाना तिलहर के गांव ग्वार में 29 नवंबर को उषा देवी की दो माह की बच्ची प्रज्ञा घर से अचानक गायब हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई थी।पुलिस एवं ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश की परंतु वह नहीं मिली।बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दो माह की बच्ची की कथित रूप से हत्या के मामले में उसके दादा तथा चाची को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बुधवार को बताया कि थाना तिलहर के गांव ग्वार में 29 नवंबर को उषा देवी की दो माह की बच्ची प्रज्ञा घर से अचानक गायब हो गई थी।

 

इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई थी, इसके बाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश की परंतु वह नहीं मिली। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम बच्ची का शव गांव के ही एक खंडहर में देखा गया जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

बाजपेई ने बताया कि पुलिस जांच में पता लगा कि बच्ची के दादा मनेंद्र सिंह अपने बेटे की शादी से खुश नहीं थे, इसीलिए उन्होंने बच्ची की हत्या कर दी तथा इसमें बच्ची की चाची ने उनका सहयोग किया। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में इंजीनियरिंग कॉलेज के एक शिक्षक को एक छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ प्रवीण रंजन सिंह के अनुसार स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज के एक शिक्षक ने एक छात्रा को व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक संदेश भेजे थे।

उन्होंने बताया कि इन संदेशों के स्क्रीन शॉट 13 दिसंबर को सार्वजनिक हो गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। घटना के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया जिसके चलते कॉलेज ने आरोपी शिक्षक को निष्कासित कर दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?