लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुरः दानिश से अविनाश बनकर नौ साल से युवती का यौन शोषण, आरोपी ने अपनी बहन और भाभी के सामने दुराचार कर वीडियो बनाया, छह पर मामला दर्ज, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: August 14, 2022 17:01 IST

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि दानिश नामक युवक ने हिंदू नाम ‘अविनाश’ बताकर नौ साल पहले फोन के जरिए शहर में रहने वाली 30 वर्षीय युवती से दोस्ती की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदानिश ने युवती को अपने घर बुलाया तथा परिजनों से मिलाया।दानिश से अविनाश बने व्यक्ति के बारे में जब युवती को पता चला कि वह मुस्लिम है, तो उसने विरोध जताया।युवती के साथ अपने ही घर में कथित दुराचार किया तथा घटना का वीडियो बना लिया।

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर शहर कोतवाली में दूसरे धर्म के एक युवक द्वारा कथित तौर पर हिंदू बनकर नौ साल से एक युवती का कथित यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आरोपी समेत छह लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि दानिश नामक युवक ने हिंदू नाम ‘अविनाश’ बताकर नौ साल पहले फोन के जरिए शहर में रहने वाली 30 वर्षीय युवती से दोस्ती की थी। उन्होंने बताया कि बाद में दानिश ने युवती को अपने घर बुलाया तथा परिजनों से मिलाया।

उन्होंने बताया कि दानिश से अविनाश बने व्यक्ति के बारे में जब युवती को पता चला कि वह मुस्लिम है, तो उसने विरोध जताया। उन्होंने बताया कि इस पर आरोपी ने अपनी बहन तथा भाभी के सामने ही युवती के साथ अपने ही घर में कथित दुराचार किया तथा घटना का वीडियो बना लिया।

सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इसके बाद आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का भय दिखाकर युवती के साथ नौ वर्षों से लगातार दुष्कर्म करता रहा। उन्होंने बताया कि बाद में, अपने साथी रेती मोहल्ला निवासी गुप्ता तथा दो अनजान व्यक्तियों ने भी युवती से दुष्कर्म किया।

इसके बाद जब यह बात युवती ने अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता राजेश अवस्थी से मिलकर मदद मांगी। विहिप नेता एवं अधिवक्ता राजेश अवस्थी ने बताया कि शनिवार शाम को उन्हें जानकारी मिली तो वह अपने सैकड़ों साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने को कहा, लेकिन पुलिस आना-कानी करती रही।

उन्होंने बताया कि इस तरह रात के 11 बज गए और कोतवाल द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने से आक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने आरोपी युवक दानिश, उसकी भाभी, बहन तथा गुप्ता एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?