लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद की जमानत की अर्जी को कोर्ट ने किया नामंजूर, बिताने होंगे अभी और वक्त जेल में

By भाषा | Updated: September 24, 2019 16:51 IST

शाहजहांपुर यौन शोषण मामला: कोर्ट ने बीजेपी नेता से रंगदारी मांगने के मामले में तीन आरोपियों- संजय, सचिन और विक्रम की जमानत याचिका भी नामंजूर कर दी। एसआईटी सूत्रों ने बताया कि विशेष जांच दल ने तीनों युवकों में से दो को 95 घंटे के लिए रिमांड पर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे24 अगस्त को एक वीडियो के जरिए पीड़ित छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर रेप के आरोप लगाए थे।यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी चिन्मयानंद को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज है।

शाहजहांपुर यौन शोषण मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद की जमानत की अर्जी नामंजूर कर दी है। चिन्मयानंद को विशेष जांच दल ने विधि की एक छात्रा द्वारा बलात्कार का आरोप लगाए जाने के बाद गिरफ्तार किया था। उनके वकील ओम सिंह ने मंगलवार को बताया कि चिन्मयानंद की जमानत याचिका को अदालत ने यह कहते हुए नामंजूर कर दिया कि यह अर्जी सत्र अदालत में लगाई जानी चाहिए।

अदालत ने भाजपा नेता से रंगदारी मांगने के मामले में तीन आरोपियों- संजय, सचिन और विक्रम की जमानत याचिका भी नामंजूर कर दी। एसआईटी सूत्रों ने बताया कि विशेष जांच दल ने तीनों युवकों में से दो को 95 घंटे के लिए रिमांड पर लिया था।

एसआईटी इन दोनों युवकों को रंगदारी की मांग में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन की बरामदगी वाली जगह पर ले जाना चाहती थी । दोनों युवकों ने एसआईटी को बताया कि उन्होंने फोन को राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी के पास फेंक दिया था। इसी फोन से रंगदारी की मांग की गई थी।

सूत्रों ने बताया की एसआईटी ने ओम सिंह के मोबाइल फोन की भी पड़ताल की जिस पर रंगदारी की रकम मांगने के लिए मैसेज दिया गया था। चिन्मयानंद को सोमवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में एंजियोग्राफी के लिए भर्ती कराया गया था। 

24 अगस्त को एक वीडियो के जरिए पीड़ित छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर रेप के आरोप लगाए थे। यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी चिन्मयानंद को विशेष जांच दल की एक टीम ने 20 सितंबर की सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदशाहजहाँपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: मामी के संग इश्क, मामा बना अड़चन तो भांजे ने की हत्या; शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

क्राइम अलर्टलाखों का कर्ज, 4 साल के बेटे फतेह को जहर देकर मारा?, फिर अलग-अलग कमरों में पंखे से फांसी लगाकर मां शिवानी-पिता सचिन ग्रोवर ने दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा

क्राइम अलर्टShahjahanpur News: सब्जी के ठेले से जा टकराई कार, एक की मौत, पांच घायल

क्राइम अलर्टShahjahanpur Murder: शादी समारोह में चली गोली, अवैध संबंध के चक्कर में अमित की हत्या; आरोपी फरार

क्राइम अलर्टUP Rape: शाहजहांपुर में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, घर की शादी के दौरान आरोपी ने बनाया शिकार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने