लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुरः नमाज पढ़ रही मां-बेटी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहा, महिला की मौत और बेटी की हालत नाजुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2022 20:49 IST

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र में पुत्तू लाल चौराहे के नजदीक रहने वाले फहीम अहमद के घर में उसकी बीवी सायमा (45) और बेटी इल्मा (17) जोहर की नमाज पढ़ रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देमां-बेटी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार किये।आरोपी दाऊद की तलाश शुरू कर दी गई है। 

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले के रामचंद्र मिशन क्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यक्ति के हमले में एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र में पुत्तू लाल चौराहे के नजदीक रहने वाले फहीम अहमद के घर में उसकी बीवी सायमा (45) और बेटी इल्मा (17) जोहर की नमाज पढ़ रही थीं, उसी बीच दाऊद नामक युवक घर में घुस गया और उसने मां-बेटी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार किये।

उन्होंने बताया कि इस घटना में सायमा और इल्मा गम्भीर रूप से घायल हो गयीं जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सिंह के अनुसार डॉक्टरों ने सायमा को मृत घोषित कर दिया जबकि इल्मा की हालत काफी नाजुक बतायी जाती है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दाऊद इल्मा को अरबी और उर्दू सिखाने आता था तथा वह इल्मा से फोन पर बात करने को कहता था मगर वह बात नहीं करती थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सायमा का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। आरोपी दाऊद की तलाश शुरू कर दी गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?