लाइव न्यूज़ :

जन्मोत्सव में नहीं बुलाया, नाराज गांव के प्रधान सुखदेव ने बरसाईं गोलियां, बच्चे के पिता अवनीश को लगी, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2025 13:53 IST

Shahjahanpur: हादसे में अवनीश को गोली लग गई, अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि परिजनों ने आरोपी ग्राम प्रधान को मौके पर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम में अवनीश ने गांव के प्रधान सुखदेव (48) को आमंत्रित नहीं किया था।नाराज प्रधान ने बृहस्पतिवार देर रात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर गोलीबारी की।गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

Shahjahanpur: शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में जन्मोत्सव में कथित तौर पर आमंत्रित न किए जाने से क्षुब्ध ग्राम प्रधान ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें बच्चे के पिता की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया की थाना तिलहर के मोहनपुर गांव में अवनीश कुमार (23) के यहां पुत्र का जन्म हुआ था, इसके उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार रात में उनके यहां भोज था। इस कार्यक्रम में अवनीश ने गांव के प्रधान सुखदेव (48) को आमंत्रित नहीं किया था।

जिससे नाराज प्रधान ने बृहस्पतिवार देर रात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि हादसे में अवनीश को गोली लग गई, उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि परिजनों ने आरोपी ग्राम प्रधान को मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

प्रधान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान सुखदेव को हिरासत में ले लिया वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है एवं हत्या में प्रयुक्त असलहे की भी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?