लाइव न्यूज़ :

Shahjahanpur: पुलिस हिरासत में दारोगा के फोन से पीड़िता की मां को जान से मारने की धमकी?, जेल से छूटा तो उड़ा दूंगा..., 16 वर्षीय लड़की को विक्रम ने किया था अगवा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2024 16:38 IST

Shahjahanpur: आरोपी विक्रम ने पुलिस हिरासत में रहते हुए थाने के दारोगा विनीत चौधरी के मोबाइल नंबर से पीड़िता की मां को फोन कर धमकी देते हुए कहा कि वह जेल से छूटने के बाद उसे मार डालेगा।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।फोन से पीड़ित पक्ष से बात कराये जाने का मामला गम्भीर है।जांच तिलहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित चौरसिया को सौंपी गई है।

Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी ने पुलिस हिरासत में कथित रूप से दारोगा के फोन से पीड़िता की मां को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित दारोगा के खिलाफ जांच शुरू की गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोज अवस्थी ने बृहस्पतिवार को बताया कि खुदागंज थाना क्षेत्र के नवादा दरोवक्त गांव में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की को 10 सितंबर को विक्रम नामक युवक ने कथित रूप से अगवा कर लिया था।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी को 17 सितंबर को गिरफ्तार करके पीड़िता को मुक्त करा लिया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजन ने आज थाने में की गयी शिकायत में आरोप लगाया कि गिरफ्तारी वाले दिन आरोपी विक्रम ने पुलिस हिरासत में रहते हुए थाने के दारोगा विनीत चौधरी के मोबाइल नंबर से पीड़िता की मां को फोन कर धमकी देते हुए कहा कि वह जेल से छूटने के बाद उसे मार डालेगा।

इस धमकी से उसका परिवार भयभीत है। अवस्थी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दारोगा द्वारा गिरफ्तार किये गये एक आरोपी की अपने फोन से पीड़ित पक्ष से बात कराये जाने का मामला गम्भीर है और इसकी जांच तिलहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित चौरसिया को सौंपी गई है। जांच में दोषी पाये जाने पर दारोगा के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला