लाइव न्यूज़ :

शाहदराः आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, नोएडा में कुत्ते की पूंछ में पटाखा लगाकर जलाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2021 18:42 IST

घटना मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजकर 56 मिनट पर हुई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफुटेज में एक व्यक्ति गली में आवारा कुत्ते को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।थाना दनकौर में मामला दर्ज किया गया।

नई दिल्लीः दिल्ली में शाहदरा के रोहताश नगर इलाके में एक आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजकर 56 मिनट पर हुई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में एक व्यक्ति गली में आवारा कुत्ते को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। कुत्ता लंगड़ा कर भागने की कोशिश करता है लेकिन फिर एक अन्य व्यक्ति उसके सिर पर वार कर देता है, जिसके बाद कुत्ता बेहोश हो जाता है।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर साथियासुंदरम ने कहा,“पूर्वी रोहताश नगर निवासी सौरभ की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 428 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।" 

नोएडा : कुत्ते की पूंछ में पटाखा लगाकर जलाया, मामला दर्ज

नोएडा थाना दनकौर क्षेत्र के कस्बा दनकौर में दीपावली के दिन एक अज्ञात व्यक्ति ने कुत्ते की पूंछ में पटाखा बांधकर उसमें आग लगा दी। व्यक्ति के इस अमानवीय कृत्य की वजह से कुत्ते की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस मामले में थाना दनकौर में मामला दर्ज किया गया।

दनकौर थाना के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि विकास शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दीपावली के दिन अज्ञात व्यक्ति ने एक कुत्ते की पूंछ में पटाखा बांधकर आग लगा दी, जिसकी वजह से कुत्ते की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडादिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए