लाइव न्यूज़ :

फिल्मी अंदाज में किडनैपर के चंगुल से मासूम को छुड़ा लाई दिल्ली पुलिस, मुठभेड़ में एक की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 6, 2018 08:53 IST

दिल्ली के शाहदरा इलाके से 25 जनवरी को पांच साल के मासूम को किडनैप कर लिया गया था। क्राइम ब्रांच ने फिल्मी अंदाज में बच्चे को किडनैपर्स के चंगुल से आजाद करवा लिया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Open in App

दिल्ली पुलिस ने सोमवार (पाँच फरवरी) को पांच साल के मासूम को किडनैपर के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया है। 25 जनवरी को बदमाशों ने बच्चे का अपहरण कर लिया था। मुठभेड़ में एक आरोपी की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल किडनैपर को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  क्राइम ब्रांच के ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर अलोक कुमार ने बच्चे के सुरक्षित बचा लिए जाने की पुष्टि की है।

पाँच साल के मासूम को 25 जनवरी को शाहदरा इलाके में किडनैप कर लिया था। गणतंत्र दिवस, आसियान समिट और पद्मावत के विरोध में प्रदर्शन की वजह से दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। इसके बावजूद बेखौफ बदमाशों ने स्कूल बस को रुकवाया। ड्राइवर के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। पांच साल के मासूम को किडनैप किया और फरार हो गए।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले की शुरुआती जांच शाहदरा पुलिस ने शुरू की थी। लेकिन घटना के दो दिन बाद मासूम के पिता को एक कॉल आई। इसमें बच्चे की आजादी के एवज में 70 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई थी। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनाइक ने इस केस को शहादरा पुलिस से क्राइम ब्रांच के पास ट्रांसफर कर दिया था। क्राइम ब्रांच ने इस मामले से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले और किडनैपर को ट्रैक करना शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक रवि और नितिन नाम के आरोपियों ने एक किराए का कमरा लिया था। मासूम को वहीं किडनैप कर रखा था। पिता से पैसे की डील होने के बाद उन्होंने अपने एक सहयोगी को पैसे लेने के लिए भेजा। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने किडनैपर के फ्लैट का खुलासा कर दिया। किडनैपर के ठिकाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक जाल बुना और उन्हें फंसा लिया।

पुलिस ने लोनी बॉर्डर इलाके में स्थित आरोपियों के फ्लैट को घेर लिया। पुलिस से घिरा देख आरोपी रवि ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में रवि को भी गोली लगी और उसकी मौत हो गई। नितिन ने भी दो फायर किए जो पुलिस वाले को लग गए। सौभाग्य से उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी। जवाबी कार्रवाई में नितिन भी घायल हो गया। जीटीबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम