लाइव न्यूज़ :

Shah Rukh Khan Lionel Messi: 12 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर हो शाहरुख और मेसी!, मुजफ्फरपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने जारी किया समन, आखिर क्या है मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 13, 2024 13:42 IST

Shah Rukh Khan Lionel Messi: शिकायतकर्ता के वकील एसके झा ने कहा कि अहमद के दो बेटों ने संस्थान में पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था और पढ़ने के लिए फीस का भुगतान भी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमोहम्मद शमशाद अहमद नाम के शख्स ने केस दर्ज कराया था।संस्थान से संतुष्ट नहीं हुए और पाठ्यक्रम छोड़ दिया। श्रेणियों में दो ऋण जारी किए और अहमद को इसे चुकाने के लिए कहा।

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने एक्शन लिया है। शैक्षणिक संस्थान से संबंधित मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और प्रमुख फुटबॉलर लियोनेल मेसी को 12 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। मामला BYJUS के विज्ञापन से जुड़ा है। खान और मेसी ब्रांड एंबेसडर हैं। मोहम्मद शमशाद अहमद नाम के शख्स ने केस दर्ज कराया था।

संस्थान में पढ़ने के लिए फीस का भुगतान भी किया

शिकायतकर्ता के वकील एसके झा ने कहा कि अहमद के दो बेटों ने संस्थान में एक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था और उन्होंने संस्थान में पढ़ने के लिए फीस का भुगतान भी किया था। संस्थान से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने पाठ्यक्रम छोड़ दिया। इसके बावजूद संस्थान ने विभिन्न श्रेणियों में दो ऋण जारी किए और अहमद को इसे चुकाने के लिए कहा।

जिला उपभोक्ता आयोग में मामला दायर किया

इसके बाद अहमद ने 30 अक्टूबर, 2023 को संस्था के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग में मामला दायर किया। सुनवाई के दौरान पीयूष कमल दीक्षित की अध्यक्षता में आयोग की पूर्ण पीठ ने संस्था के प्रबंध निदेशक और ब्रांड एंबेसडर खान और मेस्सी सहित सात लोगों को नोटिस दिए। उन्हें 12 जनवरी, 2024 को पीठ के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया था।

12 अप्रैल को अगली सुनवाई

शुक्रवार को खान और मेसी के वकील आयोग के समक्ष उपस्थित हुए, लेकिन मूल मामले के दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे। इसके बाद पीठ ने खान और मेसी को 12 अप्रैल को अगली सुनवाई के दिन मूल मामले के दस्तावेजों के साथ उसके समक्ष उपस्थित होने को कहा। केस 30 अक्टूबर को दर्ज कराया था। 7 लोग में संस्था के निदेशक हैं।

टॅग्स :शाहरुख खानलियोनेल मेसीबिहारपटनाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम