लाइव न्यूज़ :

पिता बना हैवान, अपनी 17 साल की बेटी का करने लगा यौन उत्पीड़न

By अनुराग आनंद | Updated: February 13, 2021 08:42 IST

काउंसलिंग के दौरान 17 वर्षीय लड़की ने कहा कि उसकी मां की अनुपस्थिति में उसके पिता उसका यौन शोषण करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता लड़की ने कहा कि एक लड़के ने एक दिन उसे बताया कि वह उससे बेहद प्यार करता है।इसके बाद पिता के अलावा अब उसका प्रेमी भी मौका मिलते ही उसका यौन उत्पीड़न करने लगता था।प्रेमी के द्वारा किए जा रहे यौन शोषण के परिणामस्वरूप, किशोरी गर्भवती हो गई।

नई दिल्ली: केरल से एक बेहद दुखद व हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां कोल्लम जिले की रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की ने अपने पिता और प्रेमी पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, चैतनूर पुलिस के मुताबिक, 10 वीं कक्षा की पढ़ाई खत्म करने के बाद किशोरी ने आगे की पढ़ाई के लिए किसी भी कोर्स के लिए दाखिला नहीं लिया है। वह अपने घर पर मैट्रिक पास होने के बाद से ही ऐसे ही रहती है। 

पीड़िता लड़की ने कहा कि एक लड़के ने एक दिन उसे बताया कि वह उससे बेहद प्यार करता है और फिर उसने लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। यौन शोषण के परिणामस्वरूप, किशोरी गर्भवती हो गई। चार दिन पहले इस मामले के सिलसिले में युवक को गिरफ्तार किया गया था।

काउंसलिंग में किशोरी बोली कि उसके पिता ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया है-

इसके बाद पुलिस ने काउंसलर की मदद से किशोरी की काउंसलिंग शुरू की थी। काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने खुलासा किया कि उसके पिता ने भी उसका यौन शोषण किया है। उसने कहा कि उसकी मां की अनुपस्थिति में उसके पिता ने उसका यौन उत्पीड़न किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और उसके पिता को हिरासत में लिया है।

पीड़िता के खुलासे के बाद ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है-

पुलिस ने इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पीड़िता के खुलासे के बाद ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर परवूर अदालत में पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है। पुलिस आरोपियों व पीड़िता दोनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करने की योजना बना रही है।

 इससे पहले तमिलनाडु में पिता ने अपनी 17 साल की बेटी के साथ किया था रेप-

बता दें कि संबंधों को कलंकित करने वाला मामला इससे पहले भी कई बार सामने आ चुका है। अभी कुछ दिनों पहले ही 17 जनवरी 2021 को तमिलनाडु स्थित तंजावुर के रहने वाले एक शख्स ने बाप व बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया था। दरअसल किशोरी लड़की के साथ कथित रूप से उसके पिता ने नशे में बलात्कार किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी। लड़की ने 11 जनवरी को एक बच्चे को जन्म दिया था।

टॅग्स :दुष्कर्मयौन उत्पीड़नकेसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला