बिहार में अब सामने आया 15 नाबालिग बौद्ध बच्चों के यौन शोषण का मामला, बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार

By भारती द्विवेदी | Published: August 30, 2018 04:20 PM2018-08-30T16:20:08+5:302018-08-30T16:38:03+5:30

सभी पीड़ित बच्चों की उम्र छह साल से 12 साल बताई जा रही है।

Sexual exploitation of 15 children in Bodh Gaya Bihar monk arrested | बिहार में अब सामने आया 15 नाबालिग बौद्ध बच्चों के यौन शोषण का मामला, बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार

बिहार में अब सामने आया 15 नाबालिग बौद्ध बच्चों के यौन शोषण का मामला, बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार

नई दिल्ली, 30 अगस्त: बिहार के एक और जिले में बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस बार मामला गया जिले के बोधगया से है। खबर के मुताबिक, बोधगया के मस्तपुरा स्थित प्रज्ना ज्योति बुद्धिस्ट नोविस स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर में बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का खुलासा हुआ है। बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण के आरोप में सेंटर के संचालक बौद्ध भिक्षु के गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी पीड़ित बच्चों की उम्र छह साल से 12 साल बताई जा रही है।   

सभी पीड़ित बच्चे असम के कारबियालांग जिले के रहने वाले हैं। पिछले एक साल से सभी बोधगया में रह कर बौद्ध धर्म का प्रशिक्षण ले रहे थे। बच्चों ने अपने साथ हो रहे यौन शोषण की जानकारी अपने परिवार वालों को दी थी, जिसके बाद घर वाले आनन-फानन में बोधगया पहुंचे। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ है। बोधगया पहुंच कर जब घरवालों ने संचालक से इस बारे में बात करनी चाही तो आरोपी ने पीड़ित 15 बच्चों को संस्था से बाहर निकाल दिया।

संस्था से निकाले जाने के बाद सभी घर वाले अपने बच्चों के साथ गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के असम भवन में पहुंचे हैं।मामले की जानकारी मिलते ही सिटी डीएसपी और विष्णुपद थाना की पुलिस असम भवन पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। एसएसपी के निर्देश पर बोधगया थाना की पुलिस ने आरोपी भिक्षु  को गिरफ्तार किया है। वहीं महिला थाना अध्यक्ष बच्चों से पूछताछ कर रही है। पीड़ित बच्चों का मेडिकल टेस्ट  के बाद बयान होना है।

Web Title: Sexual exploitation of 15 children in Bodh Gaya Bihar monk arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे