लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक के भाई के बारात घर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में नौ लड़कियों और पांच लड़कों को पकड़ा

By भाषा | Updated: July 29, 2020 14:49 IST

उत्तर प्रदेशः पकड़े गए लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, गर्भ निरोधक और उत्तेजक दवाएं मिली। इन सभी के खिलाफ थाना बारादरी में देह व्यापार अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र से भाजपा विधायक छत्रपाल सिंह के भाई के बारात घर में एक सेक्स रैकेट पकड़ा गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बरेली: बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र से भाजपा विधायक छत्रपाल सिंह के भाई के बारात घर में एक सेक्स रैकेट पकड़ा गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पीछे डोरा मोड़ पर वेदा एवेन्यू बैंक्वेट हाल पर मंगलवार शाम पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल की 8 और दिल्ली की रहने वाली एक लड़की को पकड़ा। चार लड़के भी आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए।उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, गर्भ निरोधक और उत्तेजक दवाएं मिली। इन सभी के खिलाफ थाना बारादरी में देह व्यापार अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बारात घर बहेड़ी से भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार के भाई चमन लाल गंगवार का है।इस बीच, विधायक गंगवार ने बताया कि उनके भाई चमन लाल गंगवार सीबीगंज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रह चुके हैं। उन्होंने वह बारात घर किराए पर दिया था। इस मामले से उनका और हमारा कोई लेना देना नहीं है। पुलिस की जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।पुलिस अधीक्षक वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हाल ही में बनकर तैयार हुए इस बारात घर में विभिन्न मांगलिक तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ काल गर्ल ग्राहकों के लिए कमरे भी बुक किए जाते हैं। इसमें देह व्यापार करने वाली लड़कियों को रहने के लिए स्थाई रूप से कमरे दिए गए थे जिनका किराया उनके ग्राहकों से वसूला जाता था।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ी गई दिल्ली निवासी लड़की इससे पहले भी बरेली की फन सिटी में सेक्स रैकेट चलाने के मामले में जेल जा चुकी है। कोलकाता, चंडीगढ़ ,दिल्ली और पश्चिम बंगाल की लड़कियों से उसके संपर्क हैं। उन्होंने बताया कि वह ग्राहकों को लड़कियों के फोटो व्हाट्सएप पर फोटो भेज कर सौदा तय करती थी। उसने पुलिस को जो मोबाइल फोन सौंपा है उसमें बरेली शहर के कई ग्राहकों के नाम हैं।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि यह सेक्स रैकेट के अलावा अंतरराज्यीय मानव तस्करी से जुड़ा मामला भी हो सकता है। लड़कियों के लाने वाले दलाल की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :सेक्स रैकेटउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह